यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yashoda Hindi Trailer: सामंथा की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म यशोदा का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस का दिखा एक्शन अवतार
Yashoda Trailer Out लंबे इंतजार के बाद सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म यशोदा का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को 5 भाषाओं में रिलीज किया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Yashoda Trailer Out: साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' काफी समय से चर्चा में है। बीते दिनों फिल्मे पोस्टर और टीजर रिलीज हुए थे। वहीं आज इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म मेकर्स ने इस ट्रेलर को 5 भाषाओं में रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया।
प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आईं सामंथा
ट्रेलर में देख सकते हैं सामंथा एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में एक्शन करती नजर आ रही हैं। डॉक्टर उन्हें बताती है कि वह 3 महीने प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इस बीच ही सामंथा रुथ प्रभु को बैठे-बैठे कई चीजें रिमाइंड होती हैं और ऐसा लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। यशोदा का ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक सामंथा रुथ प्रभु की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैंस अब इस फिल्म को थिएटर में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हिंदी भाषा में वरुण धवन ने शेयर किया ट्रेलर किया
बता दें फिल्म 'यशोदा' का हिंदी ट्रेलर वरुण धवन शेयर किया है। वहीं तेलुगु भाषा का ट्रेलर विजय देवरकोंडा और मलयालम का दुलकर सलमान रिलीज किया है। इसके अलावा फिल्म का तमिल ट्रेलर सूर्या, जबकि कन्नड़ ट्रेलर 777 चार्ली फेम रक्षित शेट्टी ने लॉन्च किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज की होगी। इस फिल्म का निर्देशन हरि और हरीश कर रहे हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है।
खबरें और भी
सामंथा की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस जल्द विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में नजर आएंगी। जो इस साल के आखिर में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई बॉलीवुड फिल्में भी है। बीते दिनों खबर थी कि वह जल्द अक्षय कुमार के साथ भी नजर आने वाली है। वहीं आयुष्मान खुराना के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी।