Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samantha Ruth Prabhu ने बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस का ये अवतार देख खुली रह गईं फैंस की आखें

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 11:13 AM (IST)

    Samantha Ruth Prabhu Bold Photoshoot सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार चुनी गई हैं। मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट में सामंथा पह ...और पढ़ें

    Photo Credit : Samantha Ruth Prabhu Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Samantha Ruth Prabhu Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Bold Photoshoot: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'यशोदा' को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। ये फिल्म इसी महीने 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जलवा कायम है। वहीं हाल ही में सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। समांथा रुथ प्रभु ने 'मायोसाइटिस' नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच सामंथा का एक बोल्ड फोटोशूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Star Frames (@starframesofficial)

    सामंथा का बोल्ड फोटोशूट वीडियो वायरल

    समांथा रुथ प्रभु का एक बोल्ड फोटोशूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को starframesofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामंथा ने ​ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई है,​ जिसकी जिप आगे से ओपन है। वहीं सामंथा के ओपन हेयार उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस शूट में सामंथा का बोल्ड लुक देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। इन वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सामंथा की तारीफ कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर हॉट, फायर और गॉर्जियस जैसे कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।

    एक्शन थ्रिलर फिल्म है 'यशोदा'

    आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' एक शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सामंथा जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। उनकी ये फिल्म तेलुगु के अलावा, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। फैंस को इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें: TMKOC: क्या 'तारक मेहता' शो छोड़ने के पीछे की ये है असली वजह! विक्की कौशल संग तस्वीर हुई वायरल

    खबरें और भी