यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samantha Ruth Prabhu: एक्टिंग से ब्रेक लेते ही सामंथा ने बदला पूरा लुक, फैंस ने कहा- 'इंडियन बार्बी'
Samantha Ruth Prabhu Video साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। शोबिज से ब्रेक लेने के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Video: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों ब्रेक पर हैं। भले ही फिल्मी दुनिया से वह दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह बराबर एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने बदले हुए लुक की झलक दिखाई है।
सामंथा ने बदला लुक
सामंथा रुथ प्रभु ने 23 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बदला हुआ लुक दिखाई दे रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बाल शॉर्ट करा लिये हैं। समंदर के किनारे सामंथा ने मुस्कुराते हुए अपनी अदाएं दिखाईं। वह ग्रीन कलर के ब्रालेट टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए सामंथा ने हार्ट इमोजी शेयर की है।
हंसिका मोटवानी ने की सामंथा की तारीफ
सामंथा के इस लुक को फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक भी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कमेंट कर लिखा, 'हमेशा की तरह सुंदर।' प्रज्ञा जायसवाल ने कहा, 'खूबसूरत।' सोफी चौधरी ने कमेंट किया, 'गॉर्जियस गर्ल।' सामंथा का ये लुक देख फैंस उन्हें 'इंडियन बार्बी' कह रहे हैं। कई लोग उन्हें खूबसूरत, स्टनगर और गॉर्जियस जैसे कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन पहुंची थीं सामंथा
कुछ समय पहले सामंथा ने सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह आम लोगों के साथ बैठकर ध्यान लगाते हुए दिख रही थीं। उन्होंने ये भी कहा था कि शुरू में ध्यान लगाने में उनके लिए थोड़ी दिक्कत हो रही थी, लेकिन बाद में उन्हें शांति मिल रही थी।
खबरें और भी
क्यों ब्रेक पर हैं सामंथा?
सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त मायोसाइटिस बीमारी से पीड़ित हैं। पिछले साल ही एक्ट्रेस को इस बीमारी का पता चला था और उन्होंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया था। अब एक बार फिर सामंथा ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर इस बीमारी का इलाज करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब एक साल तक ब्रेक लेंगी।
सामंथा की अपकमिंग फिल्में
सामंथा रुथ प्रभु भले ही ब्रेक पर हैं, लेकिन उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है। वह विजय देवरकोंडा के साथ मूवी 'कुशी' में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। वहीं, उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग भी कर ली है। प्राइम वीडियो की इस सीरीज में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।