यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raj Nidimoru के साथ लिव-इन में रहने का प्लान कर रही हैं Samantha Ruth Prabhu? देख रहे कई सारी प्रॉपर्टीज
सोशल मीडिया पर काफी समय से राज और सामंथा की नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। दोनों ने साथ में सिटाडेल हनी बनी में काम किया था और तभी से इनकी डेटिंग की खब ...और पढ़ें

HighLights
- फैंस के सामने कंफर्म किया रिश्ता?
- पहले से शादीशुदा हैं राज निदिमोरु
- सामंथा ने शेयर की फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू की डेटिंग की खबरें काफी समय से आ रही हैं। भले ही दोनों में से किसी ने भी इस मामले में कुछ न कहा हो लेकिन अक्सर कपल को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता है।
काफी समय से साथ आ रहे नजर
वही जिस तरह से लेटेस्ट रिएक्शन आ रहे हैं उससे ये बात तो साफ हो गई है कि ये अफवाह जल्द शांत होने वाली नहीं है। सार्वजनिक रूप से एक साथ स्पॉट होने से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक यह जोड़ी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब अटकलों को हवा देते हुए खबर आ रही है कि सामंथा और राज कथित तौर पर एक साथ रहने की योजना बना रहे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार,"सामंथा और राज एक साथ रहने पर विचार कर रहे हैं और अलग-अलग प्रॉपर्टीज तलाश रहे हैं। उनका इरादा साथ रहने का है और वे इस दिशा में काम कर रहे हैं।"
.jpg)
यह भी पढ़ें: 'हर कोई...'Samantha और Raj Nidimoru की डेटिंग की खबरों के बीच निर्देशक की पत्नी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
पहले से शादीशुदा हैं राज
रिपोर्ट में कहा गया,"राज ने 2022 में अपनी पत्नी श्यामाली से आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया। इसके बाद उन्हें सिटाडेल में साथ काम करने के बाद सामंथा से प्यार हुआ। वहीं कुछ समय पहले राज एक बच्ची के साथ नजर आए थे जिसे देखकर ये कहा जा रहा था कि वो राज की बेटी है। हालांकि ये सारी खबरें झूठी हैं, राज की कोई बेटी नहीं है। जिस बच्चे के साथ उन्हें देखा गया वह उनके को-डायरेक्टर कृष्णा डीके की बेटी है।"
(2).jpg)
सामंथा रुथ ने शेयर की फोटोज
राज निदिमोरू ने कथित तौर पर 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी। सिटाडेल हनी बनी के बाद से ही इनके रिलेशन की खबर सुर्खियों में है। इसके बाद से कपल कई बार साथ में स्पॉट हुए। सामंथा और राज साथ में उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म शुभम के लिए साथ आए। बुधवार, 14 मई को, सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पोस्ट अपलोड करके राज निदिमोरू के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए इस जर्नी में अपना पहला कदम बताया।