विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समांथा रुथ प्रभु की 'खुशी' का ठिकाना नहीं, पहला गाना 'Tu Meri Roja' विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर होगा रिलीज

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 04 May 2023 05:09 PM (IST)

Kushi First Single Poster समांथा रुथ प्रभु और विजय देवोरकोंडा की फिल्म खुशी का पहला गाना 9 मई को रिलीज ...और पढ़ें

Kushi First Single Poster, Vijay Deverakonda, Samantha ruth prabhu
Kushi First Single Poster, Vijay Deverakonda, Samantha ruth prabhu

नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi First Single Poster: समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म खुशी को लेकर नया अपडेट आया है। इस फिल्म का पहला सिंगल पोस्टर जारी कर दिया गया है। दोनों शिवा निर्वाण की रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे। पहला सिंगल 5 भाषाओं में रिलीज होगा। इसमें हिंदी शामिल है। खुशी 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

खुशी का गाना 9 मई को विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर होगा रिलीज

विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की फिल्म खुशी को लेकर आज ट्विटर पर मेकर्स ने एक नई घोषणा की। उन्होंने बताया कि फिल्म का पहला सिंगल 9 मई को विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का सॉन्ग पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें दोनों को प्यार में खोए हुए देखा जा सकता है। यह गाना 5 भाषाओं में रिलीज होगा। खुशी को पूरे भारतवर्ष में रिलीज किया जाएगा।

विजय देवरकोंडा ने साउथ की कई फिल्मों में किया है काम

विजय देवरकोंडा दक्षिण भारत में काफी बड़ा नाम है। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर चुकी है। वहीं, समांथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 में नजर आई थी। इस वेब सीरीज के माध्यम से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी जगह बनाई है। वहीं, वह पुष्पा द राइज फिल्म के गाने पर डांस करके सभी का दिल जीत लिया था।

खुशी फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है

खुशी फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'खुशी का गाना 9 मई को रिलीज होगा। म्यूजिकल ब्लास्ट की शुरुआत होगी। यह गाना तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाला है।

हिंदी में गाने के बोल 'तू मेरी रोजा' होगा

पहला गाना रोमांटिक ट्रैक होगा। हिंदी में गाने के बोल 'तू मेरी रोजा' होगा। पोस्टर में विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु को स्माइल करते हुए देखा जा सकता है। विजय देवरकोंडा कीपिछली फिल्म लाइगर थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। वहीं, समांथा रुथ प्रभु की हाल ही में फिल्म शकुंतलम रिलीज हुई है। इतने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय नहीं किया है।