Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samantha Ruth Prabhu ने उठाया ऐतिहासिक कदम, प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले कलाकारों के लिए खास तोहफा

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 09 Mar 2025 04:06 PM (IST)

    साउथ की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ वक्त से वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइ ...और पढ़ें

    सामंथा रुथ प्रभु ने उठाया बड़ा कदम (Photo Credit- Instagram)
    सामंथा रुथ प्रभु ने उठाया बड़ा कदम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. पे-पैरिटी पर सांमथा रुथ प्रभु का बड़ा कदम
    2. अपने प्रोडक्शन हाउस से बनाएंगी नए नियम
    3. डायरेक्टर ने किया एक्ट्रेस के विजन का खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Samantha Ruth Prabhu on Pay Parity: फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सैलरी को लेकर हमेशा एक विवाद रहा है। अक्सर इस मुद्दे पर बात होती है मगर इसके लिए कोई कड़ा कदम नहीं बढ़ाया जाता है। अब साउथ की कई बड़ी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली सांमथा एक ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुशी होगी। अभिनेत्री ने साल 2023 में खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इस प्रोडक्शन हाउस का उद्देश्य ऐसे कंटेंट को तैयार करना था जो किसी को भी सोचने पर मजबूर करे साथ ही जो समाज की विविध और जटिल प्रकृति को दिखाए।

    बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ खुलासा

    बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFFES) में सिनेमा में महिलाओं पर एक पैनल चर्चा के दौरान, अला मोदालैंडी निर्देशक ने खुलासा किया कि वो अपनी अगली फिल्म में सामंथा के साथ काम करने वाली हैं।  BIFFES में, फिल्म निर्माता नंदिनी रेड्डी ने सिनेमा में पे-पैरिटी पर बात करते हुए बताया कि सामंथा रुथ प्रभु ने इसे देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की प्रोडक्शन में काम करने वाले हर कलाकार को बराबर की वेतन दिया जाएगा।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- इस होली पर चढ़ेगा Kangana Ranaut और Karan Johar पर दोस्ती का रंग? बॉलीवुड के बदलते परिवेश की अजब कहानी

    साल 2023 में लॉन्च की थी कंपनी

    दिसंबर 2023 में, सामंथा रुथ प्रभु ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस, ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स लॉन्च किया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कालाकार होने के लिए ये काफी साहसिक कदम था। इंस्टाग्राम पर कंपनी की घोषणा करते हुए, मेर्सल स्टार ने अपना पॉइन्ट ऑफ व्यू शेयर करते हुए कहा था कि कंपनी का लक्ष्य फ्रेश, विचारोत्तेजक कंटेंट बनाना है जो समाज के पहलुओं को दिखाए।

    मेल कॉम्पिटिटर्स से ज्यादा करनी पड़ती है मेहनत

    शकुंतलम स्टार, जो बंगाराम में मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं वो शायद फिल्म में वेतन समानता लागू करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। इस बड़े कदम को बाकी साथी पैनलिस्टों की सराहना भी मिली, जिसमें कन्नड़ स्टार राम्या और सिनेमैटोग्राफर प्रीता जयारमन शामिल थे, जिन्होंने इंडस्ट्री में हर किसी को बराबरी का हक मिलने पर सामंथा के प्रयासों सेलिब्रेट किया।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने भी इंडस्ट्री में महिला फिल्म निर्माताओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। साथ ही कई तरह की परेशानियों का भी जिक्र किया, जिनसे उन्हें निपटना पड़ता है। BIFFES में के दौरान वो कहती हैं, 'महिला निर्देशकों को खुद को साबित करने और अपनी प्रोजेक्ट के लिए निर्माताओं को सुरक्षित करने के लिए अपने मेल कॉम्पिटिटर्स से डबल मेहनत करनी पड़ती है।

    ये भी पढ़ें- Ali Fazal का गजगामिनी डांस देख, हीरामंडी की 'बिब्बोजान' को भूल जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल