मां बनने वाली हैं Samantha Ruth Prabhu? बेबी बंप के साथ वायरल हुआ वीडियो
सामंथा रुथ प्रभु की शादी के 6 महीने बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ नजर आ रही ह ...और पढ़ें
-1781954921796_m.webp)
HighLights
सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज
वायरल वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप
फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सफलता का जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने 1 दिसंबर, 2025 को राज निदिमोरू से शादी की थी। उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी मंदिर में गुपचुप शादी कर ली थी। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस ने सामंथा का बेबी बंप नोटिस किया जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी है।
यह भी पढ़ें- 39 साल की एक्ट्रेस ने ठुकराई थी 200 करोड़ की एलिमनी, तलाक के बाद 11 साल बड़े फिल्ममेकर से की थी दूसरी शादी
एक्ट्रेस ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न
इन वायरल क्लिप्स में वह फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंती बंगारम' की सफलता का जश्न मनाती दिख रही हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
वीडियो में सामंथा फिटेड सफेद राउंड-नेक टी-शर्ट पहने और केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं उनके आस-पास कई सारे पैप्स भी नजर आ रहे हैं। इसमें सामंथा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लगाई जा रही अटकलें अभी कन्फर्म नहीं हुई हैं और न ही हम इसकी कोई पुष्टि करते हैं।

सामंथा की फिल्म को लेकर है चर्चा
सामंथा रूथ प्रभु की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। सामंथा रुथ प्रभु की इससे पहले नागा चैतन्य से शादी हुई थी। वहीं एक्ट्रेस के फिल्म करियर की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'मा इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaaram) को लेकर चर्चा में हैं। यह एक एक्शन-कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बीवी नंदिनी रेड्डी ने किया है। यह फिल्म हाल ही में 19 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।