यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samantha Ruth Prabhu: ओह माय गॉड! 'पुष्पा' की 'ओ अंटावा' गर्ल ने बदला अंदाज, बिकिनी में देख फैंस शॉक्ड
साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अक्सर अपने गॉर्जियस लुक की वजह से फैंस के दिलों ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आईं समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फोटो
- पहले नहीं देखा होगा अदाकारा का ये अंदाज
- मिनटों में वायरल हुईं समांथा की ये तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जो अपनी कमाल की अदाकारी और बेबाक खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। काफी समय से समांथा एक्टिंग से ब्रेक पर मौजूद हैं, लेकिन फिर भी आए दिन अभिनेत्री का नाम सुर्खियां बटोरता रहता है।
इस बीच समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बिकिनी अवतार में दिखाई दे रही हैं। आलम ये है कि उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।
बिकिनी अवतार से समांथा रुथ प्रभु ने ढहाया कहर
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा के 'ओ अंटावा' गाने से फैंस के दिल जीतने वालीं समांथा रुथ प्रभु फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। बीते साल एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म खुशी के बाद से समांथा एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं।

इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच समांथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है। अदाकारा की इन फोटो में आप देख सकते हैं कि वह ब्राउन कलर की बिकिनी पहने हुए पानी में मजे करते हुए नजर आ रही हैं।
खबरें और भी

समांथा रुथ प्रभु का ऐसा अंदाजा शायद आपने पहले कभी देखा होगा। जिसके चलते एक्ट्रेस के फोटो पर फैंस शॉकिंग रिएक्शंस देते हुए कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज इंटरनेट पर तबाही मचा रही हैं।

वरुण धवन के साथ नजर आएंगी समांथा
फिल्मों के अलावा अब समांथा रुथ प्रभु डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आने वाले समय में समांथा बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नजर आएंगी।
फैंस वरुण और समांथा की इस वेब सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu ने वर्कआउट करते हुए शेयर की तस्वीरें, फैंस को बताई अपनी 'असली' उम्र