Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel India की शूटिंग हुई पूरी, Samantha Ruth Prabhu ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने पर कही दिल की बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 12:31 PM (GMT+05:30)

    Samantha Ruth Prabhu On Her Break साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने एक्टिंग की दुनिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। वह अपनी ...और पढ़ें

    Samantha Ruth Prabhu pens a note on her break after Citadel India wrap-up. Photo- Instagram
    Samantha Ruth Prabhu pens a note on her break after Citadel India wrap-up. Photo- Instagram

    HighLights

    1. सिटाडेल इंडिया की शूटिंग हुई पूरी
    2. सामंथा रुथ प्रभु ने रैप-अप शूट से शेयर की फोटो
    3. सामंथा रुथ ने अपने ब्रेक पर कही ये बात

     नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu On Her Break: सामंथा रुथ प्रभु इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं, जिनकी दुनिया भर में एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग सामंथा की एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती तक के दीवाने हैं। कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले रही हैं। हाल ही में, खुद एक्ट्रेस ने अपने ब्रेक पर मुहर लगा दी है।

    सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ब्रेक पर कही ये बात

    सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिटाडेल इंडिया' (Citadel India) के रैप-अप से एक तस्वीर शेयर की है और अपने ब्रेक पर बात की है। फोटो में एक्ट्रेस को निर्देशक जोड़ी राज और डीके व स्टोरी टेलर सीता आर मेनन के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    इस फोटो को शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने कैप्शन में लिखा,

    "सिटाडेल इंडिया का रैप-अप हो गया। जब आप जानते हो कि क्या होने वाला है तो ब्रेक बिल्कुल भी बुरी नहीं लगती है। राज एंड डीके व सीता आर मेनन, जिस परिवार को मैं नहीं जानती थी, मुझे उनकी जरूरत है। मुझे हर लड़ाई लड़ने में मदद करने और कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ने के लिए धन्यवाद। मैं चाहती हूं कि मैं आपको गर्व महसूस करवाऊं। जिंदगी के सबसे अहम किरदार के लिए धन्यवाद।"

    क्यों ब्रेक ले रहीं सामंथा रुथ प्रभु?

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्हें मायोसाइटिस हो गया है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिससे मसल्स में दर्द और सूजन हो जाता है। हड्डी कमजोर होने के साथ-साथ स्किन पर धब्बे भी हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा कुछ महीनों के लिए ब्रेक ले रही हैं। वह यूएस जाकर इस बीमारी का इलाज करवाएंगी।

    सामंथा रुथ प्रभु के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये 1 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। वह इसमें विजय देवरकोंडा के साथ लीड रोल प्ले करेंगी। वह वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल इंडिया' वेब सीरीज में भी नजर आएंगी।

    खबरें और भी