विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौन शोषण के आरोप के बीच Samantha Ruth Prabhu ने शेयर किया ये पोस्ट, तेलंगाना सरकार से की खास अपील

Published: Sat, 31 Aug 2024 11:22 AM (GMT+05:30)

हेमा कमेटी की रिपोर्ट के तहत होने वाले खुलासों ने सभी को हैरत में डाल दिया है। साउथ रीजन की ...और पढ़ें

समांथा रुथ प्रभु. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
समांथा रुथ प्रभु. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. साउथ सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस हैं समांथा
  2. हेमा कमेटी रिपोर्ट को लेकर बोलीं समांथा
  3. समांथा रुथ प्रभु का पोस्ट वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मॉलीवुड में अभिनेत्रियों के साथ होने वाले यौन शोषण के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हेमा कमेटी रिपोर्ट के तहत पहले खुलासे के बाद और भी अभिनेत्रियों ने उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को सबके सामने रखा। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई। 

इस रिपोर्ट में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, शोषण और गलत बर्ताव के बारे में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। किसी के साथ फिल्म के सेट पर, तो किसी को करियर की शुरुआत में मूवी का लालच देकर उसके साथ गलत हरकत की गई। ये तक कहा गया है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को 10 से 15 पुरुष निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स कंट्रोल करते हैं। अब इस मामले में समांथा रुथ प्रभु का स्टेटमेंट आया है।

हेमा कमेटी रिपोर्ट पर बोलीं समांथा 

समांथा ने हेमा कमेटी की रिपोर्ट का स्वागत किया है। उन्होंने वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव के प्रयासों की सराहना करते हुए तेलंगाना सरकार से एक अपील की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने तेलंगाना सरकार से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के मामलों की सब कमेटी रिपोर्ट सब्मिट करने की अपील की है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की हम महिलाएं, हेमा कमेटी की रिपोर्ट का स्वागत करती हैं और केरल में डब्ल्यूसीसी के प्रयासों की सराहना करती हैं, जिसने इन घटनाओं के खुलासे का रास्ता बनाया। डब्ल्यूसीसी से हिंट लेकर द वॉयस ऑफ वुमेन, टीएफआई (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) में महिलाओं के लिए 2019 में हेल्पलाइन ग्रुप बनाया गया था। हम तेलंगाना सरकार से यौन उत्पीड़न पर पेश की गई उप समिति की रिपोर्ट को पब्लिश करने की अपील करते हैं, जो सरकार को महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और पॉलिसी लागू करने में मदद कर सकता है।

समांथा रुथ प्रभु वर्कफ्रंट

समांथा रुथ प्रभु, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 'सिटाडेल: 'हनी बनी' में नजर आएंगी, जो कि 7 नवंबर को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप में एक्टर मुकेश और जयसूर्या के खिलाफ केस दर्ज, एक ने फिल्म सेट पर किया था शोषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।