Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं कभी सोच भी नहीं सकती कि...' ऊ अंटावा पर Shah Rukh Khan और विक्की कौशल का डांस देख सामंथा ने इस तरह किया रिएक्ट

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 03:37 PM (IST)

    शाह रुख खान अपनी बातों से हर सिचुएशन में कॉमेडी डालना अच्छी तरह से जानते हैं। हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड्स शो में ढेर सारी मस्ती की। इस बीच उन्होंने व ...और पढ़ें

    सामंथा रुथ प्रभु ने शाह रुख खान-विक्की कौशल के 'ऊ अंटावा' गाने पर किया रिएक्ट
    सामंथा रुथ प्रभु ने शाह रुख खान-विक्की कौशल के 'ऊ अंटावा' गाने पर किया रिएक्ट

    HighLights

    1. आईफा अवॉर्ड शो में शाह रुख खान ने जमाया रंग
    2. विक्की कौशल के साथ ऊ अंटावा पर किया डांस
    3. सामंथा ने शाह रुख-विक्की के डांस पर किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बार के आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) को शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने होस्ट किया। लंबे समय बाद आईफा शो को होस्ट करने पर उन्होंने खुशी जताई। वहीं, उन्हें जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। होस्टिंग के दौरान शाह रुख खान ने ढेर सारी मस्ती की। 

    शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने विक्की कौशल के साथ 'मेरे महबूब मेरे सनम' गाने पर जबरदस्त डांस किया। इसके अलावा 'पुष्पाराज' फिल्म के 'ऊ अंटावा' गाने पर भी डांस किया। शाह रुख ने विक्की कौशल के साथ इस गाने पर कॉमेडी डांस किया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, अब इस वीडियो पर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने रिएक्ट किया है।

    सामंथा ने यूं किया रिएक्ट

    सामंथा ने ऊं अंटावा गाने पर अल्लू अर्जुन के साथ डांस किया था। ऐसे में जब उन्होंने शाह रुख खान और विक्की कौशल को उनके गाने पर मजाकिया डांस करते देखा. तो रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने डांस वीडियो पर लिखा, ''मैं सोच भी नहीं सकती थी कि मिलियन सालों में ऐसा कभी हो सकता है।'' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली और हार्ट इमोजी भी बनाकर दी।

    शाह रुख ने जताई खुशी

    बता दें कि जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर शाह रुख खान ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जवान फिल्म स्ट्रेस में बनी है। वहीं, इस अवॉर्ड ने उनकी सारी टेंशन दूर कर दी। अवॉर्ड शो के दौरान किंग खान ने मणि रत्नम के पैर छूए और एआर रहमान को गले लगाया। इसके अलावा उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा से उन्हें पुष्पा जैसी फिल्म देने की बात कही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IIFA Awards में Shah Rukh Khan ने की बॉलीवुड से अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात, बोले- इस मामले में धोनी की तरह हूं