Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samantha Ruth Prabhu ने किया नई फिल्म Bangaram का एलान, पहला पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 05:35 PM (GMT+05:30)

    Samantha Ruth Prabhu के लिए 28 अप्रैल का दिन बेहद खास है। इसकी दो वजह है पहली ये कि इस दिन एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और दूसरी ये कि आज ...और पढ़ें

    सामंथा ने किया नई फिल्म का एलान (Photo Credit: Instagram)
    सामंथा ने किया नई फिल्म का एलान (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु आज 28 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, आज रविवार को एक्ट्रेस ने अपनी नई मूवी का एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसका एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसे देख कर सामंथा के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    ये है सामंथा की नई फिल्म का टाइटल

    सामंथा रुथ प्रभु ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। मोशन पोस्टर में सामंथा को डबल बैरल बंदूक से फायर करते हुए अपने सबसे दिलचस्प अवतार में देखा जा सकता है। क्लिप में ग्राफिक के जरिए पहले एक प्रेशर कुकर और एक टेडी बियर को एक साथ गोली मारते हुए दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Birthday: विजय देवरकोंडा से लेकर उपासना तक, इन सेलेब्स ने दी सामंथा को जन्मदिन की बधाई

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    इस फिल्म का टाइटल बंगाराम रखा गया है। इसके पोस्टर को देखने से ऐसा लगता है कि इसमें सामंथा का पहले कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलने वाला है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सुनहरा होने के लिए हर चीज का चमकना जरूरी नहीं है। जल्द शुरू होगा।

    फैंस ने जाहिर की खुशी

    सामंथा रुथ प्रभु का यह पोस्टर देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह यह पोस्टर लुक बहुत दिलचस्प है। दूसरे यूजर ने लिखा कि किलर इंतजार नहीं कर सकते। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही मजेदार होने वाला है। वहीं, उनके कुछ फैंस ने उन्हें कमेंट सेक्शन में जन्मदिन की भी बधाई दी।

    खबरें और भी

    सामंथा रुथ प्रभु का वर्क फ्रंट

    सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार फिल्म खुशी (Kushi) में देखा गया था। अब वह बंगाराम के अलावा जल्द ही वरुण धवन के साथ वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया में नजर आएंगी। वहीं, एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ पॉडकास्ट भी शुरू किया है, जहां पर वह हेल्थ से जुड़ी बातें करती रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu ने मिटाई शादी की निशानी, वेडिंग ड्रेस का कर दिया ये हाल