Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आग से गुजरी हूं...'Naga Chaitanya से अपने तलाक को लेकर क्या बोलीं सामंथा रुथ, शेयर किया मायोसिटिस का दर्द

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:37 AM (IST)

    साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की लाइफ काफी उथल पुथल वाली रही है। शादी के तीन साल बाद ही पहले नागा चैतन्य के साथ उनका तलाक हुआ। इसके बाद वो मायोसिटिस ...और पढ़ें

    तीन साल में टूट गई सामंथा की शादी
    तीन साल में टूट गई सामंथा की शादी

    HighLights

    1. शादी के तीन साल बाद हुआ तलाक
    2. फेमस गाने 'ऊ अंटावा' में आई थीं नजर
    3. मायोसिटिस नाम की बामारी से जूझ रही एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ दिनों से अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने वायरल इन्फेक्शन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन के इस्तेमाल को लेकर फैंस को सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें डॉ. साइरिएफ एबी ने फटकार भी लगाई थी।

    कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने और नागा चैतन्य के तलाक और अपनी बीमारी को लेकर बात की। दरअसल सामंथा को मायोटिस नाम की एक बीमारी है। एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में सामंथा ने कहा कि वह अपने किसी भी एक्सपीरियंस को बदलना नहीं चाहती हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें मजबूत बना दिया है। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि पिछले तीन सालों में उन्हें आध्यात्मत से जुड़ने से काफी शांति मिली है।

    सामंथा ने कहा," हम सभी चाहते हैं कि हम अपने जीवन के बारे में कुछ चीजें बदल सकें और मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि क्या मुझे उन चीजों से गुजरने की जरूरत थी। लेकिन पीछे मुड़कर देखने पर,मेरे पास इसके लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था।"

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर के 'अनपढ़' कहने पर Samantha Ruth Prabhu ने दिया जवाब, कहा- 'मुझे जेल में डाल दिया जाना चाहिए...'

    हर चुनौती से निपटना सीखा

    सामंथा ने आगे कहा, "मैं कुछ समय पहले अपने दोस्त के साथ इस पर बात कर रही थी। मैंने हमेशा सोचती थी कि पिछले तीन साल जो मेरे बीते हैं उन्हें होना ही नहीं चाहिए था। लेकिन अब मुझे लगता है कि आपको जीवन में आने वाली हर चुनौती से निपटना होगा और जब आप इससे बाहर निकलते हैं, तब आप जीत चुके होते हैं। सामंथा ने आगे कहा कि मैं खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस करती हूं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं यहां तक पहुंचने के लिए आग से गुजरी हूं।

    खबरें और भी

    बता दें कि सामंथा को स्क्रीन पर आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। कई लोगों ने इसके पीछे की वजह नागा चैतन्य से उनका तलाक बताया।

    यह भी पढ़ें: टॉवल लपेटे हुए Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की अपनी तस्वीर, फोटो देख भड़के एक्ट्रेस के फैंस