Samar Hazarika Death: भूपेन हजारिका के छोटे भाई का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Samar Hazarika Died: मनोरंजन जगत से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। असमिया संगीत के महारथी संगीतकार समर हजारिका का निधन हो गया है। वह दिग्गज ...और पढ़ें
-1768311286199_m.webp)
नहीं रहे संगीतकार समर हजारिका (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
संगीतकार समर हजारिका का हुआ देहांत
दिग्गज फनकार भूपेन हजारिका थे छोटे भाई
असम के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
गुवाहाटी, प्रेट्र: मनोरंजन जगत में कब क्या हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। फिलहाल संगीत की दुनिया से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। अमस के दिग्गज संगीतकार समर हजारिका का निधन हो गया है। वह मशहूर संगीतार रहे भूपेन हजारिका के छोटे भाई थे।
समर का निधन मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इतना ही नहीं असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी गीतकार की मौत पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
समर हजारिका की हुई मौत
असम की सांस्कृतिक दुनिया को मंगलवार को गहरा झटका लगा, जब मशहूर गायक-संगीतकार समर हजारिका का निधन हो गया। वे महान गायक और भारत रत्न डा. भूपेन हजारिका के सबसे छोटे भाई थे। 75 वर्षीय समर हजारिका कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में अस्पताल से लौटे थे। परिवार के अनुसार, उन्होंने गुवाहाटी के निजारापार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें- हीरो से 1 रुपया ज्यादा फीस... न कोई मैनेजर... OG विलेन अमरीश पुरी का सबसे अलग था स्वैग
-1768312140124.jpg)
वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। समर हजारिका ने रेडियो, एल्बम और फिल्मों के लिए कई गीत गाए और संगीत रचना की। मालूम हो कि समर हजारिका परिवार में अपने 10 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। संगीत के क्षेत्र में परिवार की विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया।

Anguished by the passing away of veteran singer Shri Samar Hazarika.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 13, 2026
His soulful voice lighted up every occasion and he made indelible contributions to Assam's cultural scenario.
He also carried forward the rich legacy of Sudhakantha Dr. Bhupen Hazarika and extensively… pic.twitter.com/GlMbogWgNr
उनका इस दुनिया से जाना असम म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है और इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया है। इससे पहले बीते साल असम से नाता रखने वाले दिग्गज गायक जुबिन गर्ग का भी निधन हो गया था।
असम के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर समर हजारिका के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट में लिखा है- समर हजारीका की मधुर आवाज हर मौके को खास बना देती थी और असम की सांस्कृतिक धरोहर में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से असम ने एक और सुनहरी आवाज खो दी है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। इस तरह सीएम बिस्वा ने समर हजारिका के देहांत पर शोक प्रकट किया है।