Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गालियां तो पड़ेंगी...' OTT पर आएगा Samay Raina का शो, खास तरीके से India's Got Latent Season 2 की हुई घोषणा

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 08:02 PM (IST)

    समय रैना और बलराज सिंह घई के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) सीजन 2 को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं। अब फाइनली इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। यह शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर प्रीमियर होगा।

    नेटफ्लिक्स ने शेयर किया वीडियो

    OTT प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें समय रैना और बलराज सिंह घई IGL 2 के बारे में एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत बलराज के आने और समय से यह पूछने से होती है कि वह YouTube छोड़कर Netflix पर कैसे आ सकता है। इस बारे में दोनों थोड़ी बातचीत भी करते हैं। बाद में, समय बताता है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट'का सीजन 2 नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर स्ट्रीम होगा।

    Samay

    यह भी पढ़ें- 'क्लीवेज पर फोकस नहीं...'Apoorva Mukhija ने पैप्स को दी चेतावनी, फैंस बोले- 'चलो कोई तो बोला'

    दो प्लेटफॉर्म पर आएगा शो

    जब बलराज सवाल करते हैं कि शो YouTube और Netflix दोनों पर आएगा, तो कोई उसे Netflix पर क्यों देखेगा? इस पर समय मजाक में कहते हैं कि Netflix पर विज्ञापन नहीं आते। बाद में, एक व्यक्ति (जो Netflix का कर्मचारी होने का नाटक कर रहा होता है) आता है और समय और बलराज को बताता है कि Netflix पर कमेंट सेक्शन नहीं होता, इसलिए कोई उन्हें गाली नहीं देगा। लेकिन समय जवाब देते हैं, "गालियां तो पड़ेंगी और वो हम देंगे, क्योंकि हमारे शो में कोई फिल्टर भी नहीं होता।" फिर वह उस व्यक्ति को नींबू-मिर्च देते हैं और कहते हैं, "ऑल द बेस्ट।"

    फैंस ने कमेंट्स में जताई खुशी

    इसके बाद कई यूजर्स ने भी इस पर कमेंट किया। एक ने लिखा, "अश्लील कॉमेडी का बादशाह लौट आया है, और इस बार नेटफ्लिक्स पर केस होगा। उन अश्लील कॉमेडियनों का समर्थन करो, जो बिना गाली-गलौज और गंदे चुटकुलों के बिना कॉमेडी ही नहीं कर सकते...।"

    एक और यूजर ने लिखा, "अगर कोई शो आपको रोजाना की खबरों से ज्यादा परेशान करता है, तो शायद समस्या शो में नहीं है। सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है, शायद वो कभी-कभार देखने वाला, तनावमुक्त शो होगा।"

    एक तरफ जहां शो की अनाउंसमेंट हो गई है। वहीं अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये किस तारीख से स्ट्रीम होगा।

    यह भी पढ़ें- आई एम सॉरी...Samay Raina ने बर्थडे पर दिव्यांगजनों से मांगी माफी, इंडियाज गॉट लैटेंट में उड़ाया था मजाक

    खबरें और भी