Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'शक्तिमान तूने तो बच्चे मारे हैं...', Mukesh Khanna पर जमकर बरसे Samay Raina, निकाली पुरानी भड़ास

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 02:06 PM (IST)

    समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' के साथ वापसी करके शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना पर जमकर भड़ास निकाली और नए शो में उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। ...और पढ़ें

    मुकेश खन्ना पर फूटा समय रैना का गुस्सा/ फोटो- Instagram

    मुकेश खन्ना पर फूटा समय रैना का गुस्सा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब के विवादित शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के बंद होने के काफी समय बाद अब दमदार वापसी की है। हाल ही में वह अपना नया शो 'स्टिल अलाइव' लेकर आए हैं, जिसमें उन्होंने अपने आलोचकों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

    समय रैना ने कॉमेडियन सुनील पाल की खिल्ली उड़ाने के साथ-साथ 'शक्तिमान' फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना पर भी अपने वीडियो में जमकर निशाना साधा है।

    'तू किस हक से नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है'- समय रैना

    समय रैना ने शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के बंद होने के बाद अपने मुश्किल समय के बारे में बात करते हुए बताया कि उस वक्त सब उन पर बरस रहे थे। मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए समय रैना (Samay Raina) ने कहा, "उस समय वे सभी लोग लाइमलाइट लेने के लिए आ गए थे, जिनका उस मामले से कोई लेना-देना नहीं था और उस समय वे चल भी नहीं रहे थे। 'शक्तिमान' आ गया था यार...शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? 'सॉरी शक्तिमान', वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा।"

    समय ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है, लेकिन उस समय याद हो तो न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान को देखकर छत से कूद गया है। तूने तो बच्चे मारे हैं, तू क्या नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है।"

    यह भी पढ़ें- 'हम कश्मीरी क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं', Samay Raina ने Sunil Pal की उड़ाई खिल्ली, रणवीर पर भी कसा तंज



    Youtube- samay raina

    समय रैना ने बी-प्राक पर भी साधा निशाना

    दरअसल, जब 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का विवाद गरमाया था, तो उस समय सिंगर बी-प्राक ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह अब कभी भी रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में नहीं जाएंगे। इसके जवाब में समय रैना ने अपने शो में तंज कसते हुए कहा, "ये क्या बात हुई कि मैं अब पॉडकास्ट में नहीं आऊंगा।"

    खबरें और भी

    samay raina angry on mukesh khanna in still alive (1)

    मुकेश खन्ना ने की थी कड़ी सजा की मांग

    जिन्हें इस विवाद के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह पूरा बवाल फरवरी 2025 में शुरू हुआ था। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में रणवीर अलाहाबादिया ने अपने माता-पिता के निजी संबंधों के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने इसे वाहियात बताया था और कहा था कि इस तरह के व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अभिनेता ने यहां तक कह दिया था कि ऐसे घटिया वीडियो बनाने वालों का मुंह काला करके उन्हें गधे पर बिठाकर पूरे शहर में घुमाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- जिंदा नहीं बचता...India's Got Latent कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बुरा था Samay Raina का हाल, अब डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कही ये बात