Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sana Khan Baby: 10 दिन के बेटे को कुरान सुनाती नजर आईं सना खान, फोटो शेयर कर दिखाई सैय्यद तारिक की झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 02:43 PM (GMT+05:30)

    Sana Khan Baby Video सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ही सेकेंड का वीडियो साझा किया है जिसमें वह बेटे को कुरान सुना रही है। सना ने कहा कि उन्होंने इस ...और पढ़ें

    Sana Khan Baby Video Photo Credit Instagram
    Sana Khan Baby Video Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. बेटे संग वक्त गुजार रही है सना खान
    2. पहले दिन से ही लाडले को सुना रही है कुरान
    3. इंस्टाग्राम पर साझा की खास वीडियो

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Sana Khan Baby Video: सना खान ने 5 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। आए दिन  बेटे की झलक इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सना ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटे तारिक जमील को कुरान सुना रही हैं।

    बेटे को कुरान सुनाती नजर आई सना

    सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ही सेकेंड का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बेटे को कुरान सुना रही है। सना ने कहा कि उन्होंने इस बात को प्रायोरिटी दी है कि उनका बेटा अपने जन्म के पहले दिन से ही कुरान सुने। इस दौरान एक्ट्रेस का बेटा पालने में खेलता नजर आ रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सना ने लिखा, 'मैं अपने बच्चे को पहले दिन से ही कुरान सुना रही हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by InspiredBy Sana Khan (@inspired_by_sana_khan)

    सना का बेटा सुन रहा कुरान

    इसके अलावा सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पति मुफ्तीअनस सैयद अपने बच्चे के साथ समय बिताते नजर आए। वीडियो में बच्चा अपने छोटे-छोटे हाथों से सना के पति की उंगली पकड़ रहा है।  कैप्शन में लिखा, 'बाबा के साथ।'

    View this post on Instagram

    A post shared by InspiredBy Sana Khan (@inspired_by_sana_khan)

    सना खान का फिल्मी करियर

    बता दें,  सना ने साल 2005 में लो-बजट एडल्ट फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगीं। इसके अलावा सना कई तमिल, तेलूगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। सना सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी काम कर चुकी हैं। सना ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के छठे सीजन में हिस्सा लिया था। उन्हें इस शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।