यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sana Saeed Engagement: शाह रुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सगाई, लोग बोले- चलो अंजलि को राहुल मिल ही गया
Sana Saeed Engagement कुछ कुछ होता है में शाह रुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली अंजलि यानी सना सईद ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 1998 में एक फिल्म आई कुछ कुछ होता है। शाह रुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म के हर किरदार ने लोगों के दिलों में घर कर लिया। पर जिसकी क्यूटनेस पर दर्शक फिदा हो गए वो थीं शाह रुख खान और रानी मुखर्जी की बेटी अंजलि। अंजलि की मासूमियत के लोग दीवाने हो गए। अब 24 साल बाद वो अंजलि बड़ी हो गई है और काफी खूबसूरत भी।
शाह रुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सगाई
कुछ कुछ होता है में अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद ने फिल्म में तो पापा की दूसरी शादी कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया था और अब वो खुद किसी की दुल्हनियां बनने जा रही है। सना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें नजर आ रहा है कि नए साल के मौके पर उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज किया और सना के हां कहने पर सगाई की अंगूठी भी पहना दी। पोस्ट शेयर करते हुए सना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा बल्कि रेड हार्ट और रिंग का इमोजी शेयर किया है।
View this post on Instagram
सना सईद ने की सगाई
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सना की फिंगर में ग्रीन कलर की डायमंड की रिंग नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया जिसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड साबा वॉनर उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। रिंग एक्सेप्ट करने के बाद दोनों प्यार से हग करते हैं। सना के मंगेतर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि वो अमेरिका में रहते हैं और पेशे से साउंड इंजीनियर हैं।
फिल्मों से लेकर सीरियल तक में किया काम
सना ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कमबैक किया था। हालांकि उनका करियर ज्यादा चल नहीं पाया और उन्होंने टीवी सीरियल की तरफ रुख कर लिया। वहां भी वो ज्यादा चल नहीं पाईं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कुछ कुछ होता है के अलावा हर दिल जो प्यार करेगा और बादल जैसी फिल्मों में काम किया है।