Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam की एक्ट्रेस Mawra Hocane ने की शादी, धोनी की पत्नी साक्षी का कमेंट देख शॉक्ड हुए लोग

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 09:11 AM (IST)

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने शादी कर ली है। वह बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अप ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने रचाई शादी (Photo Credit- Instagram)
    एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने रचाई शादी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने की शादी
    2. अभिनेत्री ने फैंस के साथ शेयर की वेडिंंग तस्वीरें
    3. धोनी की पत्नी साक्षी के कमेंट को देख हैरान हुए लोग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार के महीने फरवरी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन (Mawra Hocane) ने जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत की है। बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में नजर आने वाली अभिनेत्री को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। मावरा ने खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर करके इस बात की पुष्टि की है। एक्ट्रेस की अचानक शादी ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। इसके अलावा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने भी एक कमेंट मावरा हुसैन की पोस्ट पर किया है। 

    मावरा की वेडिंग फोटोज हुई वायरल

    पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह किया है। इस खास पल की रोमांटिक तस्वीरें उन्होंन अपने फैंस के साथ स्पेशल नोट के साथ शेयर की। मावरा के प्रशंसक तो उनकी शादी की खबर मिलने के बाद शॉक्ड भी हो गए हैं। मावरा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अराजकता के बीच, मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह।' इसके साथ एक्ट्रेस ने 5 फरवरी की तारीख और  MawraAmeerHoGayi का हैशटेग जोड़ा है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।

    सेलेब्स दे रहे हैं शुभकामनाएं

    मावरा के शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस की बहन उरवा और उनके जीजा फरहान सईद ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटाया है।

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सरू उर्फ Mawra Hocane ने गुपचुप किया निकाह, लाहौर फोर्ट से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    View this post on Instagram

    A post shared by MAWRA (@mawrellous)

    धोनी की पत्नी के कमेंट ने फैंस को किया हैरान

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा को बधाईयां सभी दे रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी उनकी वेडिंग फोटोज पर कमेंट किया है। धोनी की पत्नी के कमेंट से लोगों को थोड़ी हैरानी भी हुई है। बता दें कि साक्षी धोनी ने कमेंट कर लिखा, 'बधाई हो।' यूजर्स उनके कमेंट पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सवाल भी खड़े करते नजर आ रहे हैं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    मावरा की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मावरा के दुल्हन की लुक की तारीफ भी हो रही है। उन्होंने शादी के दिन को खास बनाने के लिए हल्के आसमानी रंग का लहंगा और चोली पहनी, जिसमें उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। वहीं, दूसरी ओर आमिर गिलानी ने डार्क ग्रीन कुर्ता-सलवार और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। 

    इन प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके हैं मावरा-आमिर

    मावरा और आमिर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की है। बता दें कि वह साथ काम भी कर चुके हैं। साल 2020 में सबात नाम के सीरियल में मावरा-आमिर को साथ देखा गया। इसके बाद 2023 में नीम नामक पाकिस्तानी ड्रामा में भी दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। काफी बार दोनों का नाम साथ जोड़कर भी देखा गया था, लेकिन दोनों ने खुद के रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था।

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: पर्दे पर लौटेगी 'इंदर' और 'सुरु' की लव स्टोरी, 'सनम तेरी कसम 2' की हुई अनाउंसमेंट