Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam के गिटार थीम ने जीता फैंस का दिल, आइकॉनिक सॉन्ग के पीछे था ये टैलेंटेड कलाकार

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 18 Feb 2025 06:36 AM (IST)

    एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम इस वक्त री-रिलीज की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    थिएटर्स में ऑडियंस से सनम तेरी कसम को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स। (Photo Credit- Instagram)
    थिएटर्स में ऑडियंस से सनम तेरी कसम को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स। (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2016 में सनम तेरी कसम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस रोमांटिक मूवी में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन जैसे न्यूकमर्स ने अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता था। मगर उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। रिलीज के 7 साल बाद जो प्यार मिल रहा है वो ये डिजर्व करती है। फिल्म को सफल बनाने में इसकी पूरी टीम का हाथ है।

    किसी फिल्म को सक्सेसफुल बनाने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। एक दर्शक के तौर पर हम कई बार केवल स्क्रीन पर दिखने वाले सीन तक खुद को सीमित कर देते हैं। हमे लगता है कि इसके कलाकारों के कारण ही मूवी हिट हो गई है मगर असल में ऐसा होता नहीं है। आज हम सनम तेरी कसम को सफल बनाने वाली टीम के एक कलाकार के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मेहनत ने इसके गानों को यादगार बना दिया।

    सनम तेरी कसम के टाइटल सॉन्ग की खासियत

    सनम तेरी कसम एक ऐसी फिल्म है जो कहानी के साथ अपने म्यूजिक के लिए भी मशहूर है। फिल्म के गाने री-रिलीज से पहले से ही जनता के बीच काफी पॉपुलर थे। मेकर्स ने फिल्म के साथ इसके गानों पर भी काफी काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि सनम तेरी कसम के गानों को हिमेश रेशमिया और उनकी टीम ने तैयार किया है। हिमेश रेशमिया फिल्म के संगीतकार थे वहीं अंकित तिवारी, नीति मोहन और अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज से लोगों के दिलों को छू लिया था।

    Photo Credit- Instagram

    आपने फिल्म के टाइटल सॉन्ग को भी सुना ही होगा जिसकी शुरुआत में एक गिटार थीम बजती जिसे सुनते ही मन झूमने लगता है। हाल ही में हमने इस थीम को बनाने वाले म्यूजिशन विवेक वर्मा से बात की थी। उन्होंने हमें बताया कैसे ये गाना और इसका आइकॉनिक गिटार थीम तैयार हुआ था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- स्कैम करने से लेकर ड्रग्स के साथ पकड़े गए Pratik Gandhi, Dhoom-Dhaam से पहले देखिए एक्टर की 5 बेस्ट फिल्में

    ऐसे फाइनल हुआ मेमोरेबल गिटार थीम

    विवेक वर्मा ने बातचीत में कहा कि उन्होंने इस गाने के लिए कई तरह के सैंपल तैयार किए थे जिसे वो हिमेश रेशमिया को दिखाने वाले थे। थीम को तैयार करते वक्त कई बार ऐसा भी हुआ जब उन्हें थीम गाने के हिसाब से जमीं नहीं। कई सैंपल्स तैयार करने के बाद जब उन्हें सिंगर को सुनाने की बारी आई तब गायक को ये खास पसंद नहीं आए। तभी अचानक स्टूडियो में रखे उस प्रोजेक्ट पर गई जिसे खुद विवेक वर्मा ने तैयार करने के बाद धुन न जमने के कारण साइड कर दिया था।

    Photo Credit- Instagram

    जब हिमेश ने उन्हें इसे सुनाने के लिए कहा तो विवेक ने बताया कि ये वो पीस नहीं जिसे फिल्म के लिए मैं आगे बढ़ा पाऊं। मगर सिंगर को उन पर पूरा भरोसा था और जब सैंपल बजा तो तय हो गया कि इंदर इसी थीम के साथ अपनी सरू को इंप्रेस करेगा। विवेक ने सनम तेरी कसम के अलावा सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में फिल्माए गीतों में भी काम किया है।

    विवेक मूल रूप से वेस्ट बैन्गॉल से हैं और हमेशा से म्यूजिक में ही करियर बनाना चाहते थे। फिलहाल विवेक अपने इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इंडियन स्पाई लकी बिष्ट के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही बताते चलें कि इन्होंने वार्नर म्यूजिक के साथ भी काम किया है।

    सनम तेरी कसम के बारे में...

    सनम तेरी कसम की कहानी की बात करें तो ये एक दिल छूने वाली ट्रैजिक लव स्टोरी है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन के अभिनय दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। हर्षवर्धन ने फिल्म में इंदर लाल परिहार का किरदार निभाया था, जो पेशे से एक वकील है। मावरा ने फिल्म में सरू नाम की लड़की का रोल किया था, जो एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती है।

    Photo Credit- Instagram

    दोनों के बीच की प्यार और दोस्ती का रिश्ता बनता और बिगड़ता है। इस दुख भरी प्रेम कहानी ने दर्शकों को गहरी छाप छोड़ी और यही कारण है कि फिल्म की री-रिलीज के बाद ऑडियंस फिर से सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए पहुंची है।

    ये भी पढ़ें- Rekha के एक्टिंग करियर पर लटकी थी तलवार, राकेश रोशन की इस मूवी से किया था जोरदार कमबैक