Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal बनाने के बाद क्यों पछता रहे हैं फिल्म के डायरेक्टर, रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर बनाया गया था दबाव?

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 04:06 PM (IST)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल 2023 की चर्चित फिल्म थी जिसमें पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते को दिखाया गया। फिल्म में रणबीर के साथ बॉबी देओल और रश्मिक ...और पढ़ें

    एनिमल के डायरेक्टर को हुआ था ये पछतावा (Photo Credit- IMDb)
    एनिमल के डायरेक्टर को हुआ था ये पछतावा (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. एनिमल के डायरेक्टर को होता है इस बात का पछतावा
    2. फिल्म की समय अवधि से जुड़ा है मामला
    3. संदीप रेड्डी वांगा को क्यों होता है अफसोस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड लवर्स के बीच कुछ पुरानी फिल्मों का जिक्र अक्सर चलता है। इनमें से एक रणबीर कपूर स्टारर एनिमल भी है। साल 2023 की इस चर्चित फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म में बेटे और पिता के जटिल रिश्ते को दिखाया गया। दमदार एक्शन और मारधाड़ वाले सीन्स ने मूवी को और ज्याद खौफनाक बना दिया। फिल्म में रणबीर के साथ ही, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना के काम को भी सराहा गया।

    संदीप रेड्डी वांगा ने अब खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म को लेकर एक अफसोस होता है, जो फिल्म की समय अवधि से जुड़ा है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का नाम बॉलीवुड की तीन घंटे से ज्यादा समय अवधि वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, लेकिन फिर भी निर्देशक को इसके समय को थोड़ा कम करने का अफसोस है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे वजह क्या है।

    डायरेक्टर पर डाला गया था अवधि कम करने का दबाव

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा ने इस बात का खुलासा हाल ही में किया है कि उनके ऊपर एनिमल की समय अवधि कम करने का दबाव डाला गया था और इस बात का उन्हें अभी भी अफसोस होता है। ऐसा रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ दिन पहले किया गया था। उनका मानना है कि उन्हें उन पलों की कमी आज भी काफी ज्यादा खलती है, जो बड़े पर्दे पर लोग नहीं देख पाएं।

    यह भी पढ़ें- 'स्पिरिट' से बाहर हुईं Deepika Padukone के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोले राम गोपाल वर्मा- 'मना करने का हक...'

    फिल्म की समय अवधि से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए वांगा ने बताया कि 'एनिमल का पहला कट 3 घंटे 45 मिनट लंबा था। बाद में अगला कट लगा, जो उन्हें उस समय संतोषजनक लगा, 3 घंटे 30 मिनट का था। लेकिन रिलीज से 7 दिन पहले उनेक ऊपर दबाव बनाया गया और इसकी वजह से उन्हें 7 मिनट को और एडिट करना पड़ा।

    खबरें और भी

    संदीप रेड्डी वांगा को क्यों होता है अफसोस?

    एनिमल फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 3 घंटे लंबी इस फिल्म के रिलीज होने के एक सप्ताह बात संदीप रेड्डी वांगा को महसूस हुआ कि उन्हें आखिरी पलों में कितनी बड़ी कुर्बानी दी थी। उनका कहना है कि 'यह एक अच्छा कट था, लेकिन मुझे इसका अभी भी अफसोस है।'

    यह भी पढ़ें- Animal Park Release Date: कब आ रही रणबीर कपूर की 'एनिमल 2'? Bobby Deol ने रिलीज डेट पर तोड़ी चुप्पी