यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sandeep Reddy Vanga ने क्यों Ranbir Kapoor को 'कबीर सिंह' में नहीं किया था कास्ट? अब किया खुलासा
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी डेब्यू फिल्म अर्जुन रेड्डी की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने उन्हें मैसेज क ...और पढ़ें

HighLights
- संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर को लेकर किया खुलासा
- अर्जुन रेड्डी के बाद रणबीर ने संदीप को किया था मैसेज
- संदीप ने बताया- रणबीर कबीर सिंह करना चाहते थे या नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने कुछ सालों में सिनेमा पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी है। संदीप ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से की थी, जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिर वह 'कबीर सिंह' से बॉलीवुड में आए और छा गए।
'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने हिंदी सिनेमा को साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) से नवाजा। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) वॉयलेंट किरदार में दिखाई दिए। पहली बार रणबीर और संदीप ने एक साथ काम किया और पर्दे पर आग लगा दी। एक हालिया इंटरव्यू में संदीप ने खुलासा किया कि रणबीर ने 'एनिमल' से सालों पहले उन्हें मैसेज किया था।
यह भी पढ़ें- Animal की आलोचना पर Sandeep Reddy Vanga ने किरण राव पर साधा निशाना, बोले- 'जाकर Aamir Khan से पूछो...'
रणबीर कपूर ने किया था संदीप रेड्डी को मैसेज
एक हालिया इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि 'अर्जुन रेड्डी' के बाद रणबीर कपूर और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने उन्हें टेक्स्ट मैसेज किया था, लेकिन वह ध्यान नहीं दे पाए थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप ने कहा-
उन्होंने (रणबीर) ने मुझे एसएमएस (SMS) भेजा था। जब से व्हाट्सएप आया है तब से एसएमएस चेक करने की आदत खत्म हो गई है। मैंने एसएमएस चेक करना बंद कर दिया, क्योंकि हर कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। रणबीर ने मुझे अपना मैसेज भी दिखाया। इस तरह मैंने बहुत से लोगों के मैसेज मिस किए हैं। अनिल कपूर ने भी मैसेज किया था।
संदीप ने क्यों रणबीर को कबीर सिंह में नहीं किया कास्ट?
'अर्जुन रेड्डी' के दो साल बाद संदीप रेड्डी इसका सीक्वल 'कबीर सिंह' (2019) लेकर आए थे, जिसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संदीप ने बताया कि 'अर्जुन रेड्डी' के सीक्वल में उन्होंने रणबीर कपूर को क्यों कास्ट नहीं किया। जब संदीप से पूछा गया कि क्या वह रणबीर को 'कबीर सिंह' में कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे या नहीं। इस पर डायरेक्टर ने कहा, "नहीं, रणबीर ने साफ-साफ कह दिया था कि वह कोई रीमेक नहीं करना चाहते हैं। इसलिए मुझे पता था।"