Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sania Mirza और शोएब मलिक की तलाक की खबरों के बीच द मिर्जा मलिक शो की घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 04:26 PM (IST)

    Sania Mirza Divorce सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों के बीच दोनों एक नए शो द मिर्जा मलिक शो में साथ नजर आनेवाले है। अब फैंस में भ्रम की स्थ ...और पढ़ें

    Sania Mirza Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का नया शो आ रहा है।
    Sania Mirza Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का नया शो आ रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sania Mirza Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की खबरें मीडिया में पिछले कुछ दिनों से चल रही थी, हालांकि दोनों ने इस बीच नए शो द मिर्जा मलिक शो की घोषणा की है। यह एक रियलिटी शो होगा जो कि उर्दूफ्लिक्स पर आएगा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की है। उन्हें एक बेटा भी है। 

    नए रियलिटी शो द मिर्जा मलिक शो में साथ नजर आएंगे

    भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई थी। इस बीच अब खबर आई है कि दोनों एक नए रियलिटी शो द मिर्जा मलिक शो में साथ नजर आएंगे। कई लोगों को इस घोषणा ने ना सिर्फ चौंकाया है बल्कि उनके अलग होने की खबरों पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने थाई हाई स्लिट गाउन में ढहाया कहर, हॉट वीडियो देख फैंस के दिलों पर चली छुरियां

    सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरें फैंस को लग रही हैं पब्लिसिटी स्टंट 

    सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब प्रशंसकों को लग रहा है कि उनके अलग होने की बात क्या एक पब्लिसिटी स्टंट थी। शनिवार की रात ओटीटी प्लेटफार्म उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के साथ आगे की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने द मिर्जा मलिक शो के बारे में भी बताया। इस शो का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें दोनों को देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा गया है, 'द मिर्जा मलिक शो जल्द उर्दूफ्लिक्स पर आएगा।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

    यह भी पढ़ें: 53rd IFFI: 75 क्रिएटिव माइंड ऑफ टुमॉरो की घोषणा, फेस्टिवल में लेंगे भाग, किया जाएगा प्रोत्साहित

    शोएब मालिक का नाम पाकिस्तानी आयशा ओमार से भी जोड़ा गया है

    शो के पोस्टर को देखकर लगता है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक में सब कुछ ठीक है। दोनों काफी रिलैक्स होकर फोटोशूट कराते नजर आए। तस्वीरों में उनके पीछे बुर्ज खलीफा बिल्डिंग भी नजर आ रही है। हालांकि उनके फैन काफी कन्फ्यूज है। दोनों को सन 2018 में एक बेटा हुआ है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दोनों अपनी शादी को समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने शोएब मालिक का नाम पाकिस्तानी आयशा ओमार से भी जोड़ा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)