यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shoaib Malik की शादी पर आया Sania Mirza का रिएक्शन, बहन अनम बोलीं- 'वह जिंदगी के मुश्किल दौर में हैं...'
पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह कर लिया है। शोएब के ...और पढ़ें

HighLights
- शोएब मलिक के निकाह पर सानिया मिर्जा ने कही ये बात
- अनम मिर्जा ने सानिया मिर्जा को लेकर फैंस से की ये डिमांड
- अनम मिर्जा ने तलाक और शोएब की शादी पर दिया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sania Mirza Sister On Shoaib Malik Wedding: सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली है। शादी से पहले सानिया और शोएब में से किसी ने भी अपने तलाक का एलान नहीं किया था। ऐसे में चारों ओर हलचल मच गई। शोएब के तीसरे निकाह के बाद आखिरकार
सानिया मिर्जा के परिवार का स्टेटमेंट जारी
सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर तलाक और शोएब मलिक की शादी के बाद बयान जारी किया है। अनम ने फैंस से अपील की है कि वे सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करें। साथ ही शोएब को शुभकामनाएं भी दी हैं। स्टेटमेंट में कहा गया, "सानिया मिर्जा ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को जनता की नजरों से दूर रखा है।"
अनम ने आगे लिखा, "हालांकि, आज यह बताना जरूरी हो गया है कि शोएब और सानिया ने कुछ महीने पहले ही तलाक ले लिया था। वह शोएब को आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। उनकी जिंदगी के इस सेंसिटिव फेज में हम फैंस और चाहने वालों से रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि अफवाहों से बचे हैं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।"
यह भी पढ़ें- Sania Mirza संग तलाक की खबरों के बीच Shoaib Malik ने इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया तीसरा निकाह, फोटोज आईं सामने
क्या शोएब मलिक ने दिया था सानिया मिर्जा को धोखा?
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शोएब और सना जावेद की शादी में क्रिकेटर का परिवार शामिल नहीं हुआ था। कहा जा रहा था कि शोएब की बहनों ने कहा है कि सानिया मिर्जा, क्रिकेटर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बहुत परेशान हो गई थीं, इसीलिए टेनिस स्टार ने पति से खुला (महिला को पति से तलाक लेने का अधिकार) लिया था। दूसरी ओर शोएब मलिक के भाई ने भाभी सना का शादी के बाद अपने परिवार में स्वागत किया है।
खबरें और भी
बता दें कि शोएब मलिक की सना जावेद से तीसरी शादी है। उनका पहला निकाह आयशा सिद्दीकी नाम की महिला से हुआ था। फिर 2010 में उन्होंने सानिया को 'कुबूल है' बोला था। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है।