विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैरोल खत्म होने पर यरवदा जेल लौटे संजय दत्त

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Sun, 27 Sep 2015 04:24 AM (IST)

मुंबई में 1993 के शृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता 30 दिनों की पैरोल अवधि खत्म होने के बाद शनिवार की शाम यरवदा जेल वापस लौट गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। मुंबई में 1993 के शृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता 30 दिनों की पैरोल अवधि खत्म होने के बाद शनिवार की शाम यरवदा जेल वापस लौट गए हैं। इस बार उन्हें 27 अगस्त को पैरोल पर छोड़ा गया था।

बाप रे! रितिक ने 'मोहनजो दारो' के लिए ली इतनी बड़ी रकम

जेलर मिलिंद कुर्लेकर ने बताया, 'शनिवार की शाम वह जेल वापस लौट आए हैं।' अभिनेता की ओर से पैरोल के लिए पेश की जाने वाली अर्जियों की सामाजिक और राजनीतिक संगठनों सहित कई हिस्सों में आलोचना हुई है।

बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अभिनेता पांच वर्ष कैद की सजा काट रहे हैं।

वर्ष 2006 में विशेष टाडा अदालत ने उन्हें गैरकानूनी हथियार रखने का दोषी ठहराया था। गिरफ्तारी के बाद 1996 में संजय दत्त 18 माह तक कैद में रहे थे। निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दी गई सजा सुप्रीम कोर्ट में बरकरार रहने के बाद 2013 में उन्होंने समर्पण किया था और तभी से यरवदा जेल में बंद हैं।

रोहित शेट्टी को रिप्लेस करेंगे जॉन अब्राहम