Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanjay Dutt ने जेल जाने से एक दिन पहले जंजीर की रीमेक के लिए किया था डब, अपूर्व लाखिया का खुलासा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 30 May 2023 06:27 PM (IST)

    Apoorva Lakhia On Sanjay Dutt अपूर्व लाखिया ने अभिनेता संजय दत्त के साथ अपने काम करने के अनुभव की जानकारी दी है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि ...और पढ़ें

    Apoorva Lakhia On Sanjay Dutt, Apoorva Lakhia, Sanjay Dutt
    Apoorva Lakhia On Sanjay Dutt, Apoorva Lakhia, Sanjay Dutt

    नई दिल्ली, जेएनएन। Apoorva Lakhia On Sanjay Dutt: फिल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया ने इस बात का खुलासा किया है कि संजय दत्त ने जेल जाने से एक दिन पहले फिल्म जंजीर की रीमेक के लिए डबिंग की थी। संजय दत्त और अपूर्व लाखिया ने भले ही 2 फिल्मों में साथ काम किया हो लेकिन दोनों में गहरी दोस्ती है। अपूर्व लाखिया ने अब संजय दत्त के काम करने के तरीके की सराहना की है। उन्होंने जानकारी दी कि 2013 में जेल जाने के पहले संजय दत्त ने काम से जुड़ा कमिटमेंट पूरा किया था। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि जंजीर के रीमेक के लिए उन्होंने अपनी आवाज में डबिंग घर पर ही की थी।

    संजय दत्त किस एक्ट में दोषी साबित पाए गए थे?

    गौरतलब है कि 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में संजय दत्त आर्म्स एक्ट में दोषी साबित पाए गए थे और उन्हें सजा हुई थी। इसी मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जंजीर के रीमेक में राम चरण और प्रियंका चोपड़ा की अहम भूमिका थी। इस फिल्म से राम चरण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था, जहां राम चरण ने अमिताभ बच्चन की भूमिका निभाई। वहीं, संजय दत्त प्राण की भूमिका में नजर आए थे।

    संजय दत्त ने अपूर्व लाखिया से जंजीर की डबिंग पूरी करने की बात क्यों कही थी?

    अपूर्व लाखिया ने इस बात का खुलासा किया कि संजय दत्त ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कॉल करके कहा था कि वह जेल जाने से पहले जंजीर की डबिंग पूरी करना चाहते हैं। इस बारे में बताते हुए अपूर्व लाखिया कहते है,

    "वे शानदार है। वे अगले दिन जा रहे थे लेकिन उनकी जंजीर की डबिंग पूरी नहीं हुई थी। उन्हें अगले दिन पुलिस डेढ़ बजे लेकर जाने वाली थी। उन्होंने मुझे फोन कर कहा- दोस्त मैं क्षमा चाहता हूं। मैंने अभी तक आपकी फिल्म की डबिंग पूरी नहीं की है। आज रात मेरे घर आ जाओ। हम कर लेंगे। जब मैं उनके घर पहुंचा तो उन्होंने फोन पर पूरी डबिंग की और दोपहर को 1:00 बजे जेल चले गए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

    संजय दत्त की हाल ही में कौन-सी फिल्म आई थी?

    जंजीर में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और माही गिल की भी अहम भूमिका थी। अपूर्व लाखिया की हाल ही में वेब सीरीज क्रैकडाउन 2 रिलीज हुई है। संजय दत्त जल्द हाल ही में शमशेरा में नजर आए थे। अब वह फिल्म घुड़चढ़ी में नजर आएंगे।

    खबरें और भी