यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanjay Dutt पिता सुनील दत्त की 95वीं बर्थ एनिवर्सरी पर हुए भावुक, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट
सुनील दत्त अपने समय के बेहतरीन स्टार्स में से एक रहे हैं। आज 6 जून को दिवंगत अभिनेता की 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके बेटे और अभिनेता संजय ...और पढ़ें

HighLights
- पिता के जन्मदिन पर संजय दत्त ने किया भावुक पोस्ट
- सुनील दत्त के लिए लिखी ये बात
- अभिनेता का पोस्ट देख फैंस भी हुए भावुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत और दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त अपने समय के बेहतरीन एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन में से एक रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाई। आज अभिनेता भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन उनके फैंस एक्टर को उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा याद करते रहते हैं।
संजय दत्त भी अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस के बेहद करीब थे और अब वह कई मौकों पर उन्हें याद करते हुए पोस्ट करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने पिता और दिवंगत अभिनेता की 95वीं जयंती पर उनकी याद में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Sunil Dutt: फिल्मों में आने से पहले रेडियो अनाउंसर थे सुनील दत्त, नरगिस के इंटरव्यू में हो गई थी बोलती बंद
संजय दत्त ने दिखाई बचपन की झलक
संजय दत्त ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बचपन की दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में अभिनेता अपने पिता और बहन प्रिया दत्त के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ प्रिया जहां दिवंगत अभिनेता की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं, संजय खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
.jpg)
दूसरी फोटो में सुनील दत्त हाथों में लेटर लिए हुए स्माइल करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो पापा, मैं आपको बहुत याद करता हूं और आपसे प्यार करता हूं।आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, मैं उसका पालन करूंगा। मूल्य और सबसे बढ़कर एक विनम्र और अच्छा इंसान बनना, जो जरूरतमंदों की मदद करता है। आपसे प्यार करता हूं पापा।
खबरें और भी

फैंस भी हुए भावुक
संजय दत्त के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं। फराह खान अली ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं उन्हें याद करती हूं और उनकी कमी महसूस करती हूं। सुनील अंकल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे सुनील सर।
.jpg)