Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Raja Saab से सामने आया संजय दत्त का फर्स्ट लुक, बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 05:10 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने एक्टिंग करियर को साउथ मूवीज के जरिए उड़ान देना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में वह प्रभास की हॉ ...और पढ़ें

    द राजा साहब में संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    द राजा साहब में संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन आज
    2. द राजा साहब से फर्स्ट लुक आउट
    3. इस दिन रिलीज होगी हॉरर कॉमेडी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं में संजय दत्त का नाम भी शुमार रहता है। 29 जुलाई यानी आज संजय अपना 66वां जन्मदिन (Sanjay Dutt Birthday) मना रहे हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस दौरान उनकी अपकमिंग साउथ मूवी द राजा साहब (The Raja Saab) से फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 

    फैंस को मेकर्स ने सरप्राइज गिफ्ट देते हुए मेकर्स ने प्रभास (Prabhas) की इस हॉरर कॉमेडी मूवी से संजू बाबा की पहली झलक दिखाई है। आइए एक नजर द राजा साहब से संजय दत्त के फर्स्ट लुक पोस्टर पर डालते हैं। 

    द राजा साहब से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आउट

    कुछ समय पहले मेकर्स की तरफ से द राजा साहब का टीजर वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें संजय दत्त की हल्की की झलक देखने को मिली थी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। अब आज उनके जन्मदिन के मौके पर द राजा साहब के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किया है। 

    यह भी पढ़ें- 2025 के सेकंड हाफ में Sanjay Dutt का होगा राज, 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कर देंगे धुआं-धुआं

    फिल्म के इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि संजय लंबे घने बाल और दाड़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक काफी खतरनाक लग रहा है, जो हॉरर कॉमेडी द राजा साहब के लिए ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है। पोस्टर शेयर करने के लिए राजा साहब फिल्म के मेकर्स ने संजय दत्त को जन्मदिन की बधाइयां भी दी हैं। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    कुल मिलाकर कहा जाए तो संजय दत्त का ये लुक काफी धांसू है। बताया जा रहा है कि द राजा साहब में संजय अभिनेता प्रभास के दादा जी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जोकि भूतिया एंगल के जरिए एक रोचक किरदार होगा। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    कब रिलीज होगी द राजा साहब

    द राजा साहब की रिलीज को लेकर समय से चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म की कुछ रिलीज डेट को बदला भी गया है। अब प्रभास स्टारर इस हॉरर कॉमेडी को 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर द राजा साहब का क्लैश रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर के साथ होगा। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Clash: आसान नहीं होगी Ranveer Singh की धुरंधर की राह, बॉक्स ऑफिस पर होगी अग्निपरीक्षा