विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरी ये पिक्चर मत देखना...' Sanjay Dutt ने अपनी ही फिल्म देखने से क्यों किया था मना? फिर भी बन गई ब्लॉकबस्टर

Published: Fri, 03 Jan 2025 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2025 07:19 AM (IST)

साल 2000 में एक फिल्म आई थी जिसमें संजय दत्त जैकी श्रॉफ और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे। इस ...और पढ़ें

संजय दत्त ने अपनी फिल्म देखने से किया था मना (Photo: Instagram)
संजय दत्त ने अपनी फिल्म देखने से किया था मना (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां एक्टर्स फिल्म बनाने के बाद इसके प्रमोशन में दमखम लगा देते हैं ताकि दर्शक उसे देखें। वहीं एक ऐसा एक्टर भी है जिसने फिल्म रिलीज के समय ऑडियंस से कहा था कि उसकी फिल्म ना देखी जाए। आपको भले ये सुनकर आश्चर्य लग रहा हो लेकिन ये बिल्कुल सच है। आज आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताएंगे।

प्रोड्यूसर से परेशान हो गए थे संजय

दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक में बनी संजय दत्त स्टारर फिल्म जंग की जिसमें ठीक इसका उलट हुआ। जहां फिल्म के डायरेक्टर निर्देशक के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म का प्रमोशन करते हैं वहीं इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कहा गया कि इस फिल्म को ना देखें। निर्देशक संजय गुप्ता ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि संजय दत्त और उन्होंने क्यों लोगों को वह फिल्म देखने से मना किया था। संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने लोगों को फिल्म देखने से इसलिए मना किया क्योंकि निर्माता के हस्तक्षेप की वजह से उन्हें शूटिंग पूरी करने में काफी परेशानी हुई और वो परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें: जब Sanjay Dutt को मिला था Salman Khan की इस मूवी का ऑफर, ऐन मौके पर कट गया था पत्ता

क्या है ये पूरा मामला?

संजय गुप्ता ने कहा, "मेरी एक पिक्चर थी  'जंग' जिसका प्रोड्यूसर सतीश टंडन था, वो पंजाब का डिस्ट्रीब्यूटर था, उसने लाइफ में एक ही पिक्चर बनाई थी। फिल्म हमारी बहुत अच्छी बनी, फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई थी, हमें उस फिल्म के गाने साउथ अफ्रीका में शूट करने थे। मैंने प्रोड्यूसर को बोला कि हमें रेकी के लिए जाना है, वह बोला शूटिंग के चार दिन पहले चले जाना।"

इसके बाद प्रोड्यूसर ने जाने से ही मना कर दिया और कहा कि गाने की शूटिंग फिल्म सिटी और लिंकिंग रोड पर ही कर ली जाए। ये सब करते करते बहुत टाइम बीत गया और बाद में उन्होंने यह तक कह दिया कि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब कोई शूटिंग की जरूरत नहीं है।

लोगों ने फिल्म को करा दिया हिट

निर्माता के इस व्यवहार से संजय गुप्ता बहुत परेशान हुए। उन्होंने अनुराग कश्यप, नीरज वोहरा और फिल्म की पूरी टीम को बुलाकर संजय दत्त के घर के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिल्म देखने के लिए मना किया। उन्होंने लोगों से कहा, ‘प्लीज, यह फिल्म मत देखिए। यह अधूरी है और जैसा हम चाहते थे, वैसी नहीं बन पाई।’ हालांकि हुआ ठीक इसके उल्टा। दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंचने लगे और फिल्म सुपरहिट हो गई।

यह भी पढ़ें: 'नायक नहीं खलनायक' बनना पसंद करते हैं Sanjay Dutt? Baaghi 4 से पहले इन फिल्मों में दिखा खूंखार अवतार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।