Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Double iSmart Poster: 'बिग बुल' बने Sanjay Dutt, साउथ स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म से आउट हुआ एक्टर का लुक

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 11:05 AM (GMT+05:30)

    Double iSmart Poster संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी नामी एक्टर हैं। उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। संजय दत्त ने साउथ स्टार यश ...और पढ़ें

    File Photo of Sanjay Dutt. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Sanjay Dutt. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. आज है संजय दत्त का 64वां जन्मदिन
    2. 'केजीएफ 2' के बाद एक और पैन इंडिया फिल्म मे नजर आएंगे संजय दत्त
    3. बर्थ डे पर रिवील किया निर्देशक पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग फिल्म से अपना लुक

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjay Dutt Look from Double iSmart Poster: साउथ सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) ने ऑडियंस को कई मनोरंजक कंटेंट वाली फिल्मों से नवाजा है। किसी भी सीन को बारीकी से फिल्माने का उनका अंदाज बाकी निर्देशकों से काफी अलग और हटकर है।

    2019 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' डिलीवर करने के बाद वह इसका सीक्वल 'डबल इस्मार्ट' (Double iSmart) दर्शकों के सामने लेकर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी होंगे और उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

    'बिग बुल' बने संजय दत्त

    बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का फिल्म से फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर रिवील किया है। आज संजू बाबा का 64वां बर्थ डे है। इस मौके पर टीम ने फिल्म से उनका लुक और कैरेक्टर रिवील किया है। पुरी जगन्नाथ की फिल्म में संजय दत्त 'बिग बुल' कैरेक्टर में होंगे।

    ऐसा है संजय दत्त का लुक

    जारी किए गए पोस्टर में अभिनेता सिगार जलाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर सीरियस लुक है। कानों में बाली और माथे के बायीं तरफ टैटू बना है। जिस तरह का उनका लुक है, उससे इस बात की हिंट मिल रही है कि संजय दत्त कमांडिंग और डॉमिनेटिंग रोल में नजर आ सकते हैं। जहां पहले पार्ट में राम पोथिनेनी लीड रोल में थे, वहीं इस रोल में यह दोनों एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म से अपने लुक के पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने पुरी जगन्नाथ के साथ काम करने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ''निर्देशक #PuriJagannadh जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद @ram_pothineni के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर #DoubleISMART में #BIGBULL का किरदार निभाकर खुशी हुई। इस अति-प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहा हूं।"

    पांच भाषाओं में होगी रिलीज

    'डबल इस्मार्ट' पैन इंडिया लेव पर रिलीज होने वाली फिल्म है, जो कि हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।