यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanjay Dutt Video: रणबीर कपूर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे संजय दत्त ! सामने आया ये वीडियो
जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई है। तब से कपल के परिवार वालों के साथ साथ उनके करीबी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjay Dutt Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) हाल ही में बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में इस कपल की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया था। मां बनने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जब से इस कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई हैं जब से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कपल ने परिवार वालों के साथ साथ उनके करीबी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं अब एक्टर संजय दत्त भी आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने सर एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई संजय दत्त की कार
बुधवार शाम सर एचएन रिलायंस अस्पताल के बाहर संजय दत्त की गाड़ी को स्पॉट किया गया। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर अस्पताल में आलिया-रणबीर और उनकी बेटी से मिलने पहुंचे थे। बता दें रणबीर कपूर और संजय दत्त के रिश्ते काफी अच्छे हैं। साल 2018 में रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनकी भूमिका अदा की थी। फिल्म में संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं आलिया संग फिल्म सड़क 2 और 'कलंक' में नजर आ चुकी हैं।
कृष्णा राज बंगले में होगा नन्ही आलिया का स्वागत
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का स्वागत उनके पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। बता दें पिछले दो साल से इस बंगले में रिनोवेशन का काम हो रहा है, जो अब पूरा हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
सोशल मीडिया पर आलिया की अस्पताल से एक बच्चे संग वीडियो वायरल हो रही है, लेकिन इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। यह वीडियो फेक है। आलिया ने अभी तक ऑफिशियली बच्चे की कोई फोटो शेयर नहीं की है।