विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सम्राट अशोक के वंशज थे Sanjay Dutt, अपने पिछले जन्म को लेकर कभी एक्टर ने किया था दिलचस्प खुलासा

Published: Mon, 29 Jul 2024 02:28 PM (IST)

संजय दत्त (Sanjay Dutt) हिंदी सिनेमा के वह कलाकार हैं जिन्होंने रोमांटिक एक्शन कॉमेडी और नेगेटिव हर तरह का रोल ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आज है संजय दत्त का बर्थडे
  2. संजय दत्त ने पास्ट लाइफ का किया था खुलासा
  3. संजय दत्त की झोली में है कई बड़ी फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की गिनती बॉलीवुड के नामी एक्टर में होती है। मां नर्गिस और पिता सुनील दत्त की तरह ही संजय ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से नाम कमाया है। हालांकि, उनके साथ कुछ कंट्रोवर्सीज भी रहीं। अफेयर्स से लेकर जेल और ड्रग्स की लत को लेकर, संजय दत्त का करियर फिल्मों और कंट्रोवर्सीज से भरा रहा है। 

आज है संजय दत्त का जन्मदिन

आज संजय दत्त (Sanjay Dutt) का 65वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी एक मजेदार बात बताएंगे। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में संजय दत्त ने अपनी पास्ट लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया था। उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) के शो में एक बार बताया था कि एक ज्योतिषी ने उन्हें उनके पिछले जन्म के बारे में क्या बताया था।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त को बेटी त्रिशाला और वाइफ मान्यता दत्त ने दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो

पिछले जन्म के बारे में संजय दत्त ने किया था ये खुलासा

2005 में 'कॉफी विद करण' में संजय दत्त ने अपनी पास्ट लाइफ से जुड़ा मजेदार खुलासा किया था। उन्होंने एक ज्योतिषी द्वारा उनके पिछले जन्म के बारे में किए गए खुलासा के बारे में बताया था। संजय ने कहा था कि कर्नाटक के शिवनेरी नाम के गांव में गए थे। यहां वह अपने दोस्त के कहने पर गए थे। 

अशोक सम्राट के वंशज थे संजय

'केजीएफ 2' के विलेन संजय दत्त ने कहा कि पंडित ने उनसे कहा कि उनके पिता का नाम बलराज दत्त है। इस पर एक्टर ने उनसे कहा कि नहीं उनका नाम सुनील दत्त था। इसके बाद पंडित ने ये भी खुलासा किया कि मां का नाम फातिमा हुसैन होना चाहिए। इसके बाद उस पंडित ने कहा कि संजय दत्त पिछले जन्म में अशोक सम्राट के वंशज थे। उनकी पत्नी का उनके शासन में रहे मंत्री से अफेयर था।

संजय ने बताया कि पंडित ने उनसे कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें मृत चाहती थीं इसलिए उन्हें जंग के लिए भेज दिया। लेकिन उन्होंने (संजय दत्त) अपने दुश्मनों का खात्मा किया और बाद में अपनी पत्नी को भी मार दिया। पिछले जन्म में वह शिव भक्त भी थे।

संजय दत्त की आने वाली फिल्में

एक्टर के जन्मदिन पर 'केडी- द डेविल' की घोषणा की गई है। इसी के साथ फिल्म में उनका लुक भी रिवील किया गया। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'लियो', 'डबल आईस्मार्ट' और 'घुड़चढ़ी' है। घुड़चढ़ी 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। बाकी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। उनके पास आदित्य धर की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर Sanjay Dutt ने नई फिल्म का किया एलान, 'डेविल' बने 'बाबा' का लुक देख फैंस हुए हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।