Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फैन ने Sanjay Dutt के नाम कर दी थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक्टर ने बताया- संपत्ति के साथ क्या किया?

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:58 PM (IST)

    अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फैन-फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। लेडी फैंस के बीच भी वह काफी पॉपुलर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक फैन ने अभिनेता के ना ...और पढ़ें

    फैन से मिली प्रॉपर्टी का संजय दत्त ने क्या किया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फैन से मिली प्रॉपर्टी का संजय दत्त ने क्या किया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. संजय दत्त को फैन ने दी थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी
    2. मरने से पहले 62 साल की फैन ने किया था शॉकिंग काम
    3. फैन की प्रॉपर्टी का जानकर हैरान रह गए थे एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी स्टार्स के चाहने वालों की कमी नहीं होती है। कुछ फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ उनके लिए खास तोहफे भेजते हैं। मगर शायद ही आपने कोई ऐसा फैन देखा होगा जिसने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने फेवरेट स्टार के नाम कर दिया हो।

    संजय दत्त की ऐसी ही एक फीमेल फैन थी जिसने अपनी प्रॉपर्टी उनके नाम कर दी थी। कुछ समय पहले ही इसको लेकर एक थ्रोबैक खबर वायरल हो रही थी, जिसमें बताया गया था कि एक फीमेल फैन ने मरने से पहले अपने परिवार की बजाय संजय दत्त के नाम 72 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कर दी थी।

    फैन से मिली प्रॉपर्टी का संजय दत्त ने किया क्या?

    हाल ही में, एक बार संजय दत्त ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में रिवील किया है कि एक फीमेल फैन ने उनके नाम 72 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कर दी थी। जब उनसे पूछा गया कि अभिनेता ने उस प्रॉपर्टी का क्या किया तो उन्होंने कहा, "मैंने उसे उनके परिवार को वापस कर दिया।"

    यह भी पढ़ें- 2025 के सेकंड हाफ में Sanjay Dutt का होगा राज, 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कर देंगे धुआं-धुआं

    Sanjay Dutt

    Photo Credit - Instagram

    7 साल पुराना है मामला

    बात साल 2018 की है, जब निशा पाटिल नाम की महिला ने मरने से पहले अपनी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी थी। 62 साल की महिला एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही थीं। मौत से पहले महिला ने बैंक को कई लेटर्स लिखे थे, जिसमें उन्होंने संजय दत्त को अपनी सारी प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट की थी। यह प्रॉपर्टी करीब 72 करोड़ रुपये की थी। जब यह बात अभिनेता को पता चली तो वह दंग रह गए थे। उन्होंने बिना देर किए सारी संपत्ति उनके परिवार को लौटा दी थी।

    खबरें और भी

    संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म

    साउथ सिनेमा में खलनायिकी दिखा रहे संजय दत्त जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे। वह वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास एक्शन थ्रिलर बागी 4 और धुरंधर भी है जिसमें वह खलनायक की भूमिका निभाएंगे। साउथ में द राजा साब, केडी द डेविल में अहम भूमिका निभाने की खबर है। हाल ही में, अभिनेता हाउसफुल 5 में नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- शाह रुख खान ने क्यों सबके सामने Priyanka Chopra से कहा संजय दत्त से माफी मांगो?