विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे की लत में डूबे थे Sanjay Dutt, हाथ से निकली थी 80s की बड़ी फिल्म; इस एक्टर की चमक गई थी किस्मत

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM (IST)

अभिनेता संजय दत्त की नशे की लत की वजह से उनके हाथ से 80 के दशक की एक बड़ी फिल्म फिसल गई थी।

अभिनेता संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

अभिनेता संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. नशे की आदत ने बिगाड़ा था खेल

  2. संजय दत्त की हालत हो गई थी खराब

  3. हाथ से निकल गई थी ये कल्ट मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बायोपिक फिल्म संजू में दिखाया गया था कि नशे की लत की वजह से उनको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं नशे की आदत के चलते प्रोफेशनल तौर पर भी संजू बाबा को नुकसान झेलना पड़ा था। 

इसी आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि संजय दत्त को 80 के दशक में एक बड़ी फिल्म से इस वजह से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि वह नशे और निजी जिंदगी की समस्या से जूझ हे थे। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

संजय दत्त के हाथ से निकली थी ये फिल्म 

हाल ही में संजय दत्त के अजीज दोस्त रहे और मशहूर फिल्ममेकर राजीव राय ने विक्की लालवानी को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान राजीव ने इस बात का खुलासा किया है, फिल्म युद्ध से संजय को क्यों बाहर किया गया था। इस वजह से संजय दत्त और राजीव राय की दोस्ती में दरार भी आ गई थी। राजीव ने कहा है- 

यह भी पढ़ें- कुमार सानू ने गाया था संजय दत्त-माधुरी दीक्षित के 'प्यार का नगमा', 35 सालों से अमर है पुराना गाना

sanjaydutt

युद्द मेरे डायरेक्शन करियर की पहली फिल्म थी। संजय दत्त के साथ मेरे संबंध अच्छे थे और इस फिल्म के लिए मैंने उन्हें कास्ट करने का मन पहले ही बना लिया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग जैसे ही शुरू हुई तो संजय की हालत ने मुझे परेशान कर दिया। वह उस वक्त नशे और अपनी निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल के चलते काफी टेंशन में चल रहे थे। उन्होंने युद्ध के लिए 20-30 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग भी कर ली थी।

yudh

फिर मुझे समझ आ गया था कि इस तरह से काम नहीं चलेगा और बाद मैंने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया और दूसरे कलाकार को कास्ट कर लिया। मुझे लगता है कि मैंने उस वक्त काफी गलत फैसला लिया था, जिसका मुझे आज भी अफसोस होता है। शायद इसी वजह से मेरी और उनकी (संजय दत्त) की दोस्ती टूट गई। 

जैकी श्रॉफ की चमकी थी किस्मत

आपको बता दें कि साल 1985 राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म युद्ध को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में संजय दत्त वाला किरदार जैकी श्रॉफ ने निभाया था और दूसरे मुख्य कलाकार के तौर पर अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म युद्ध सफल रही और जैकी की एक्टिंग को देखकर उनकी काफी प्रशंसा भी हुई।

यह भी पढ़ें- 102 डिग्री बुखार में अनुराधा ने Kumar Sanu संग मिलकर गाया ये कल्ट गीत, 90s के आशिकों ने सुनकर खूब खाई थीं कसमें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।