'20 साल पहले के हर सुपरहिट गाने को...', Uncha Lamba Kad की रिलीज के बीच फिल्ममेकर का रीमिक्स कल्चर पर तंज
वेलकम मूवी का गाना ऊंचा लंबा कद का रीमिक्स सॉन्ग रिलीज हो गया है। अब एक फिल्ममेकर ने रीमिक्स कल्चर पर तंज कसा है। ...और पढ़ें

रीमिक्स कल्चर पर भड़के फिल्ममेकर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'चुनरी चुनरी' और 'वेलकम टू द जंगल' में 'एक ऊंचा लंबा कद फॉरएवर', जल्द सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं इन फिल्मों में गानों का रीमिक्स वर्जन शामिल किया गया है जिस पर एक फिल्ममेकर ने तंज कसा है।
पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में रीमिक्स सॉन्ग्स (Remix Songs) की भरमार आई है। ज्यादातर फिल्मों में एक न एक सुपरहिट गाने का रीमिक्स जरूर होता है। कुछ को लोग पसंद करते हैं और कुछ आलोचना। सोमवार को जारी हुए 'ऊंचा लंबा कद 2.0' (Uncha Lamba Kad 2.0) को कई लोग नापसंद कर रहे हैं।
रीमिक्स कल्चर पर भड़के फिल्ममेकर
अक्षय कुमार और दिशा पाटनी पर फिल्माए गए इस रीमिक्स सॉन्ग की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने एक पोस्ट के जरिए रीमिक्स कल्चर पर तंज कसा है।
संजय गुप्ता ने एक्स हैंडल पर बिना कोई गाने का नाम लिए बॉलीवुड के रीमिक्स कल्चर को लेकर कहा, "2026 का फिल्मी संगीत: 20 साल पहले के हर सुपर हिट गाने को रीमिक्स करके रिलीज किया जा चुका है। मेरी असली चिंता यह है: 2046 में वे किसका रीमिक्स बनाएंगे? क्या इन्हीं रीमिक्स गानों का?"
खबरें और भी
Film music in 2026: every super-hit from 20 years ago has been remixed and released.
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) June 1, 2026
My genuine concern: what will they remix in 2046? The remixes?
सीक्वल-रीमेक पर भी किया कटाक्ष
संजय गुप्ता ने एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कल्पना करते हुए लिखा है कि अगर बॉलीवुड से प्रीक्वल-सीक्वल हटा दिया जाए तो यह तो इंडस्ट्री नया दौर देखेगी या तो पतन। उन्होंने एक्स पर लिखा, "काल्पनिक, लेकिन जरूरी बात: बॉलीवुड पर प्रीक्वल, सीक्वल, रीमेक और रीमिक्स बनाने पर बैन लग जाता है। सिर्फ ओरिजिनल आइडिया ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं। तब क्या होगा? A) भारतीय सिनेमा का सबसे बेहतरीन दौर शुरू होगा। B) 6 महीने के अंदर पूरी इंडस्ट्री ठप हो जाएगी।
Hypothetical but important:
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) June 1, 2026
Bollywood is banned from prequels, sequels, remakes and remixes.
Original ideas only.
What happens?
A) Best era of Indian cinema begins.
B) Industry collapses in 6 months.
कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल?
अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने वाली है। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।