विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boney Kapoor ने मुश्किल वक्त में भाई संजय कपूर को किया दरकिनार, बिजनेस के लिए No Entry में भी नहीं दी थी जगह

Published: Tue, 14 May 2024 08:46 AM (IST)

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बॉलीवुड में कई एक्टर्स को स्टार बनाया है। हालांकि वो अपने छोटे भाई संजय ...और पढ़ें

बोनी कपूर मुश्किल वक्त में भाई संजय कपूर का नहीं बने सहारा, (X Image)
बोनी कपूर मुश्किल वक्त में भाई संजय कपूर का नहीं बने सहारा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बोनी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई एक्टर्स का करियर बनाया है। हालांकि, परिवार में वो अपने भाई का सहारा नहीं बन पाए। जब संजय कपूर करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे, उस समय बोनी कपूर ने उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया। यहां तक कि नो एंट्री में भी उनकी जगह दूसरे एक्टर को ले लिया।

बोनी कपूर के पास अपना प्रोडक्शन हाउस है। हिंदी के साथ- साथ वो साउथ की फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं, लेकिन संजय कपूर के साथ उन्होंने पिछले 20 सालों से काम नहीं किया है, जबकि उन्हें काम की जरूरत थी।

यह भी पढ़ें- Sridevi को थी जिस बात से चिढ़, बेटियों से वही काम करवाना चाहते हैं बोनी, Janhvi Kapoor ने किया खुलासा

बुरे वक्त में बोनी नहीं बने भाई का सहारा

संजय कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में बोनी कपूर ने लॉन्च किया था। उनकी डेब्यू फिल्म थी प्रेम (1995)। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ वक्त में ही एक्टर का करियर ढलान पर आ गया। संजय कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में भाई बोनी कपूर को लेकर बात की। शिवानी पाउ के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि बुरे वक्त में बोनी कपूर ने कभी भी उन्हें फिल्में ऑफर नहीं की। हालांकि, वो इस बिजनेस के पहलू को भी समझते हैं।

नो एंट्री में नहीं दी जगह

संजय कपूर ने कहा, "जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था तो मेरे भाई (बोनी) ने मुझे कास्ट नहीं किया। जब उन्होंने नो एंट्री बनाई तो वे फरदीन खान की जगह मुझे ले सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिल्म में पहले से ही अनिल कपूर और सलमान खान थे, इसलिए वो फिल्म वैसे भी चल जाती। अगर वो मुझे लेता तो भी फिल्म अच्छी बनती। चीजें वैसे ही होती जैसे कि हुई थीं और नो एंट्री ब्लॉकबस्टर होती।"

यह भी पढ़ें- 'इसे बिगाड़ मत...', Fardeen Khan ने 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर कही ऐसी बात, बोनी कपूर को लग सकती है मिर्ची

बस बिजनेस मायने रखता है

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने फरदीन को इसलिए ले लिया, क्योंकि उस समय वो मुझसे ज्यादा चल रहा था। मैंने पिछले 20 सालो से अपने भाई के प्रोडक्शन में काम नहीं किया है। जब मैं फिल्में प्रोड्यूस कर रहा था और इस बुरे दौर से गुजर रहा था, तो ऐसा नहीं था कि वे मुझसे प्यार नहीं करते थे। लेकिन अंत में सिर्फ बिजनेस ही मायने रखता है।"

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।