फिर अचानक से चर्चा में आई Salman Khan की 7 साल पुरानी 'डब्बाबंद' फिल्म, शाह रुख खान ने किया रिप्लेस
संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'इंशाल्लाह', जो 7 साल पहले सलमान खान के साथ बंद हो गई थी, अब फिर से शुरू हो रही है। क्रिएटिव मतभेदों के कारण र ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई सालों की अनिश्चितता के बाद, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की महत्वाकांक्षी योजना फिर से सजीव होती नजर आ रही है। लगभग 7 साल बस्ता बंद रहने के बाद निर्देशक ने इस पर फिर से काम शुरू कर दिया है।
हम बात कर रहे हैं रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इंशाल्लाह' (Inshallah) की जिसे संजय लीला भंसाली पहले सलमान खान के साथ बनाने वाले थे। इसकी घोषणा जून 2019 में हुई थी और इसे अगले साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होना था।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने 24 साल बाद मिलाया भंसाली से हाथ, इस धांसू कहानी के साथ तोड़ेंगे Dhurandhar 2 के सारे रिकॉर्ड?
किस वजह से बंद हुई थी फिल्म?
हालांकि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से अगस्त 2019 में ही इस पर ताला लग गया। भंसाली अब इसे दोबारा लेकर आने का प्लान कर रहे हैं लेकिन नए किरदारों के साथ। अब इस फिल्म में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आएंगे। दोनों ने साथ में साल 2016 में आई फिल्म 'डियर जिंदगी' में काम किया था।
-1776428784266.jpg)
फिल्म जब इस तरह से रोक दी गई तो फैंस काफी चिंतित हो गए थे। लोगों को अच्छी स्टार कास्ट और स्केल की वजह से इससे बहुत उम्मीदें थीं।
क्या है इंशाल्लाह की कहानी?
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया जा रहा है। शाह रुख खान इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि शाह रुख खान ही भंसाली की पहली पसंद थे। आलिया भट्ट भी फिल्म का हिस्सा बनी रहेंगी। इंशाल्लाह एक ऐसे अपरंपरागत प्रेम प्रसंग की कहानी है जिसमें एक 40 साल के बिजनेस करने वाले व्यक्ति को उम्र में अपने से 20 साल छोटी लड़की से प्यार हो जाता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
भंसाली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए एक बार बताया था कि जब ये प्रोजेक्ट बंद हुआ तो आलिया भट्ट काफी ज्यादा निराश हुईं, रोईं और उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। लेकिन इसके कुछ ही दिनों बाद भंसाली उनके पास एकदम अलग प्रोजेक्ट गंगूबाई काठियावाड़ी लेकर पहुंचें और एक्ट्रेस ने इसमें कमाल कर दिया।
यह भी पढ़ें- 2027 में दस्तक देगी Love & War; भंसाली की फिल्म में रणबीर-आलिया और विक्की का दिखेगा 'महासंगम'