यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ जंगल सफारी का मजा ले रही हैं संजीदा शेख, वायरल हुई तस्वीरे
Harshvardhan Rane And Sanjeeda Shailkh हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और संजीदा शेख (Sanjeeda Shailkh) पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे ...और पढ़ें

HighLights
- वेकेशन पर हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख।
- गुजरात में ले रहे हैं जंगल सफारी का मजा।
- सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें और वीडियो।
नई दिल्ली, जेएनएन। Harshvardhan Rane And Sanjeeda Shailkh: एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद एक्टर का नाम टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख से जुड़ रहा है।
बता दें, साल 2020 में संजीदा शेख ने भी आमिर अली से सालों पुरानी शादी को खत्म किया था। ऐसे में दोनों के प्यार की कहानी सामने आ रही है। इसी बीच खबर है कि इन दिनों ये रूमर्ड कपल गुजरात में वेकेशन मना रहा है।
गुजरात में सफारी कर रहे हैं संजीदा और हर्षवर्धन
दोनों ही सेलेब्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर जंगल सफारी की कई तस्वीरे और वीडियो साझा किए है, जिसके बाद से कंफर्म हो गया है कि दोनों एक साथ वक्त गुजार रहे हैं। संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जीप में अपनी बेटी संग जंगल सफारी के मजे लेती नजर आ रही हैं।

इस दौरान, जहां उनकी बेटी ब्लैक एंड व्हाइट चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं, वहीं संजीदा व्हाइट शर्ट, रिप्ड जींस और हैट लगाए हुए दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए संजीदा ने कैप्शन में लिखा, ''अपने बच्चे को डिज्नी पर न ले जाएं, उन्हें जंगल की सैर कराएं।''
खबरें और भी
हर्षवर्धन ने भी शेयर की सफारी की फोटो
एक्ट्रेस से पहले हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी सफारी की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। फोटो में वह ग्रे कलर की शर्ट और ब्लू कलर के शॉर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को एक हैट और व्हाइट शूज के साथ कंप्लीट किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''गिर का पहला दिन, बच्चन साहब ने सही कहा है about गुजरात।''
.jpg)
कहा हुई थी संजीदा और हर्षवर्धन की मुलाकात
बता दें, हर्षवर्धन राणे से संजीदा की मुलाकात फिल्म 'तैश' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है इसी सेट से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। 'तैश' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है जिसे वेब सीरीज के तौर पर भी रिलीज किया गया।