Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब एक ही फिल्म में 9 किरदार निभाकर Sanjeev Kumar ने कर दिया था सभी को हैरान, फैंस खा गए चकमा

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 05:29 PM (IST)

    संजीव कुमार की फिल्मों में एंट्री के बाद से बड़े बड़े सितारों के पैर कांपने लगे थे। अपने अभिनय से उन्होंने सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक अविस्मरणीय ...और पढ़ें

    संजीव कुमार ने एक फिल्म में निभाए थे 9 किरदार
    संजीव कुमार ने एक फिल्म में निभाए थे 9 किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार ने 1960 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया और अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने ऐसा स्टारडम सेट किया कि अमिताभ बच्चन और शशि कपूर जैसे स्टार्स पर भारी पड़ने लगे। वैसे तो शोले में उनके आइकॉनिक ठाकुर के किरदार के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है लेकिन इस एक फिल्म ने उनको अपनी क्षमता दिखाने का भरपूर मौका दिया।

    संजीव कुमार ने निभाए थे कई सारे किरदार

    आज हम आपको उस स्टार के बारे में बताएंगे जिसने एक फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 9 किरदार निभाए थे। साल 1974 में रिलीज हुई 'नया दिन नई रात' में संजीव कुमार ने एक से ज्यादा रोल निभाए। ए भीमसिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजीव कुमार वर्सेज संजीव कुमार के बीच कॉम्पटीशन था। ये फिल्म ड्रामा और कॉमेडी केटेगरी की है।

    Photo Credit: X

    यह भी पढ़ें: कौन है ये एक्ट्रेस? जिसे Dharmendra ने बताया फैमिली की लाडली, थ्रोबैक तस्वीर की शेयर

    क्या है फिल्म की कहानी?

    नया दिन नई रात में संजीव कुमार के साथ जया बच्चन नजर आईं। फिल्म में उन्होंने सुषमा का किरदार निभाया है जिसकी शादी उसके पिता अपने मन पसंद लड़के से करवाना चाहते हैं। सुषमा शादी से पहले भाग जाती है। इस दौरान सुषमा की मुलाकात समाज के विभिन्न वर्गों और पृष्ठभूमि से आए लोगों से होती है। ये सभी किरदार संजीव कुमार ने निभाए हैं। ये एक तरीके से नवरस हैं आश्चर्य, भय , क्रोध, प्रेम ,साहस ,उदासी विस्मय, घृणा और शांति।

    The nine roles of Sanjeev Kumar sharing the screen in 1974's Naya Din Nai Raat

    byu/DrShail inbollywood

    संजीव कुमार ने प्ले किया था बुजुर्ग का किरदार

    एक ऐसा दौर भी था जब लोगों को संजीव कुमार की फिल्मों का इंतजार हुआ करता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार तो संजीव कुमार का अभिनय अमिताभ बच्चन और शशि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं के स्टारडम में भारी पड़ गया था। ये तीनों एक साथ साल 1978 में आई फिल्म 'त्रिशूल' में नजर आए थे। तब अमिताभ जैसे स्टार्स भी उन्हें लेकर इनसिक्योर हो गए थे।

    खबरें और भी

    संजीव कुमार ने अपने पूरे फिल्मी करियर में अपनी उम्र से ज्यादा का रोल निभाया। फिल्म त्रिशूल में उन्होंने अमिताभ और शशि कपूर के बूढ़े बाप का किरदार निभाया था। एक्टर ने अपनी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्हें पता था कि वो ज्यादा साल नहीं जीएंगे। संजीव कुमार का 47 साल की उम्र में निधन हो गया था।

    यह भी पढ़ें: बंगाली फिल्म का रीमेक थी Dharmendra की ये मूवी, 54 साल पहले ठुकरा दी थी प्रोड्यूसर की सलाह