Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanya Malhotra ने मुंबई छोड़ इस शहर में खरीदा नया घर, फैमिली को दिया शानदार गिफ्ट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 07 May 2023 04:49 PM (GMT+05:30)

    Sanya Malhotra New House दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने नया घर खरीदा है। सान्या मल्होत्रा ने अपनी अगली फिल्म कटहल रिलीज होने से प ...और पढ़ें

    Sanya Malhotra, Sanya Malhotra New House Photo Credit Instagram
    Sanya Malhotra, Sanya Malhotra New House Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sanya Malhotra New House:  'किसी का भाई किसी जान' से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में अपना नया घर खरीदा था। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल हुआ है।  दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने नया घर खरीदा है। सान्या मल्होत्रा ने अपनी अगली फिल्म 'कटहल' रिलीज होने से पहले खुद को प्यारा तोहफा दिया है।

    सान्या ने गुड़गांव में खरीदा नया घर

    हालांकि, एक्ट्रेस ने मुंबई में नहीं बल्कि गुड़गांव में ये घर खरीदा है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की। सान्या ने गुड़गांव में अपनी फैमिली के लिए एक 4 बीएचके घर खरीदा है। गृह प्रवेश की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई है। सान्या मल्होत्रा ने तस्वीरों के साथ लिखा है 'नया घर।'

    शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस पूरे विधी-विधान  के साथ पूजा करती नजर आ रही है। इस  मौके पर एक्ट्रेस ने  क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमे हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही है। 

    सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल'

    सान्या मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म 'कटहल' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुई है। जो काफी चर्चा में है। यह फिल्म 'कटहल' 19 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक राजनेता के घर से दो कटहल चोरी हो जाते हैं और कटहल को ढूंढने के लिए पूरा पुलिस-प्रशासन लगा दिया जाता है।

    फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

    फिल्म 'कहटल' में सान्या मल्होत्रा के अलावा राजपाल यादव और विजय राज भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा पुलिस इंस्पेक्टर का, राजपाल यादव पत्रकार का और विजय राज राजनेता का रोल कर रहे हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो सान्या मल्होत्रा बीते दिनों फिल्म 'हिटः द फर्स्ट केस' में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। अब एक्ट्रेस जल्द 'जवान' और 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी।

    खबरें और भी