Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara And Vicky: दिल्ली की जनपथ मार्केट में स्ट्रीट शॉपिंग करते नजर आए सारा और विक्की, देखें वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 07:30 PM (GMT+05:30)

    Sara Ali Khan And Vicky Kaushal सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी फिल्म के प्रमोशन के आखिरी दिन ये स्टार कास्ट दिल वालों की दिल्ली पहुंची। इसी बीच सारा ...और पढ़ें

    Sara ali khan and Vicky kaushal Photo Credit Instagram
    Sara ali khan and Vicky kaushal Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 'जरा हटके जरा बचके के' का प्रमोशन करने पहुंचे सारा और विक्की।
    2. प्रमोशन के आखिरी दिन दिल्ली पहुंचे सौम्या और कपिल।
    3. दिल्ली की जनपथ मार्केट से दोनों ने की शॉपिंग।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan: एक्ट्रेस सारा अली खान और विक्की कौशल इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके के' का जमकर प्रमोशन कर रहे है। पिछले एक महीने से ये स्टार्स कई राज्यों में प्रमोशन करने पहुंचे थे।

    फिल्म के प्रमोशन के आखिरी दिन ये स्टार कास्ट दिल वालों की दिल्ली पहुंची। इसी बीच सारा और विक्की कौशल दिल्ली की फेमस मार्केट जनपद भी पहुंचे। जहां दोनों ने ढेर सारी शॉपिंग की।

    दिल्ली पहुंचे सारा और विक्की

    सभी जानते है कि सारा अली खान को स्ट्रीट शॉपिंग का बेहद शोक है। वह जहां भी जाती है वहां कि स्ट्रीट शॉपिंग करना नहीं भूलती। ऐसा ही कुछ उन्होंने आज दिल्ली में भी किया। गुरुवार दोपहर सौम्या और कपिल दिल्ली के जनपथ मार्केट में पहुंचे।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे देख सकते है सारा ढेर सारी ज्वेलरी की शॉपिंग करती नजर आ रही है। उन्हें यूं मार्केट में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    इस दौरान सारा ने व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आई, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर झूमके और कुछ चूड़ियां पहनी थी। न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस हुस्न की परी लग रही थी। तो वहीं विक्की ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पेयर किया हुआ था।

    खबरें और भी

    इससे पहले उज्जैन पहुंची थी सारा

    बुधवार सुबह सारा अली खान उज्जैन पहुंची थी। जहां उन्होंने भोले बाबा के दर्शन किए। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आए। सारा ने भोले बाबा की ‘भस्म आरती’ में भी हिस्सा लिया। मंदिर समिति की भस्म आरती में शामिल होने की परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी।

    कल फिल्म होगी रिलीज

    विक्की और सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को रिलीज होगी। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।फिल्म में रोमांस भी है, कॉमेडी भी है, ड्रामा भी है और कुछ नोंक-झोंक भी है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।