Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan कलरफुल बिकिनी में निकली साइकिलिंग पर, कहा- कभी लाइफ को भी एन्जॉय...

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 03:10 PM (GMT+05:30)

    Sara Ali Khan Bikini Photos सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके बोल्ड अंदाज में पोज करते हुए देख ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan Bikini Photos: सारा अली खान की फोटो वायरल हो गई है।
    Sara Ali Khan Bikini Photos: सारा अली खान की फोटो वायरल हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Bikini Photos: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें कलरफुल टू पीस बिकिनी पहनकर साइकिलिंग करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने एक व्हाइट कलर का नाइट सूट पहन रखा है। 

    सारा अली खान कलरफुल बिकिनी में साइकिलिंग करती नजर आ रही है

    सारा अली खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने आप पर पूरा विश्वास रखिये। अपने कंफर्ट जोन से बाहर आइए। थोड़ा समय दीजिए। पियर प्रेशर मत लीजिए। जीवन बहुत खूबसूरत है। अपने काम पर इतना भी मत रम जाइए कि आप जीवन के तरंगों को मिस कर दें।' सारा अली खान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 40 मिनट में दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 1200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Richa Chadha के गलवान ट्वीट पर अब के के मेनन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- देश और नागरिकों के लिए सेना के जवान...

    सारा अली खान की फोटो पर फैंस ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है

    कई लोगों ने तस्वीरों का दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने वाह लिखा है। एक ने लिखा है, 'क्लेवर।' एक ने लिखा है, 'आप जलपरी की तरह खूबसूरत लग रही हो और समुद्र किनारे साइकलिंग कर रही हो।' एक ने लिखा है, 'आपने वाकई बहुत अच्छा पोस्ट किया है।' एक ने लिखा है, 'आप इस 2 पीस बिकिनी में बहुत खूबसूरत लग रही हो।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    यह भी पढ़ें: Richa Chaddha भारतीय सेना का अपमान कर बुरी फंसी, रवि किशन ने साधा निशाना, कहा- यहीं का खाकर...

    सारा अली खान का इन दिनों शुभमन गिल के साथ अफेयर चल रहा है

    सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। सारा अली खान को पिछली बार फिल्म कुली नंबर वन में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका थी। दोनों हाल ही में ही इफ्फी फिल्म फेस्टिवल के अवसर पर गोवा में भी साथ नजर आए थे। इस अवसर पर दोनों ने गोवा के समुद्र में स्विम करने के बाद अपनी सेल्फी फोटो भी पोस्ट की है। सारा अली खान का इन दिनों शुभमन गिल के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर की पुष्टि नहीं की है। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)