Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan Birthday: अपने बर्थडे केक से बुरी तरह डर गईं सारा अली खान, सेलिब्रेशन की झलकियां आईं सामने

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 04:48 PM (IST)

    Sara Ali Khan Birthday बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan खुद का केक देख गईं डर। Photo-Instagram
    Sara Ali Khan खुद का केक देख गईं डर। Photo-Instagram

    HighLights

    1. सारा अली खान ने मां और भाई के साथ मनाया बर्थडे
    2. अपने बर्थडे केक से डर गईं सारा अली खान
    3. करीना कपूर ने सारा अली खान को विश किया बर्थडे

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Birthday: सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हिंदी सिनेमा में अपनी काबिलियत को साबित किया है। खूबसूरती के साथ-साथ लोग उनके अभिनय के भी दीवाने हैं। आज यानी 12 अगस्त 2023 को सारा 28 साल की हो गई हैं।

    सारा ने मां और भाई के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

    सारा अली खान ने अपना 28वां बर्थडे अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी मां और भाई के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

    अपने ही केक से डर गईं सारा

    सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने केक से डरती हुई नजर आ रही हैं। उनकी एक दोस्त ने सारा का बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये लड़की किसी से भी नहीं डरती है सिवाय खुद के बर्थडे केक के।"

    करीना कपूर ने सारा के लिए किया ये पोस्ट

    सारा अली खान की सौतेली मां और सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी हैं। बेबो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर सारा के बचपन की है, जिसमें वह अपने पिता सैफ के साथ दिख रही हैं।

    खबरें और भी

    दूसरी फोटो में सारा करीना के छोटे बेटे जेह के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल सारा अली खान। ये साल शानदार रहे।"

    सारा अली खान की अपकमिंग फिल्में

    सारा अली खान की 'जरा हटके जरा बचके' मूवी कुछ समय पहले रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसमें वह विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ नजर आई थीं। अब सारा की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का फैंस को इंतजार है। ये मूवी 29 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज होंगी। सारा के साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर हैं।