Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan ने पटौदी फैमिली को दिया ये फिल्मी टाइटल, सुनकर Kareena Kapoor हो सकती हैं हैरान

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 05:35 PM (IST)

    सारा अली खान बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी ...और पढ़ें

    सारा अली खान और करीना कपूर (Photo Credit: Instagram)
    सारा अली खान और करीना कपूर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. एक्ट्रेस ने परिवार को दिया ये फिल्मी टाइटल
    2. करीना कपूर से है खास कनेक्शन
    3. मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी सारा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सारा अली खान बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती है, जिसके बहुत सारे सदस्य इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। सारा के पिता सैफ अली खान, मां अमृता सिंह, दादी शर्मिला टैगोर, बुआ सोहा अली खान इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। इसके अलावा करीना कपूर की गिनती भी टॉप एक्ट्रेस में की जाती है।

    अब एक इंटरव्यू में जब सारा अली खान से ने अपने परिवार के लिए एक परफेक्ट फिल्मी टाइटल पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसे सुनकर फैंस हैरान हो सकते हैं। यहां तक कि करीना कपूर के साथ इस फिल्मी टाइटल का बहुत ही खास कनेक्शन है।

    यह भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan ने सैफ अली खान को विश किया फादर्स डे, अब्बा के साथ शैतानी करते आये नजर

    अपने परिवार को सारा ने दिया ये फिल्मी टाइटल

    'केदारनाथ' एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनकी पटौदी फैमिली के लिए अगर कोई परफेक्ट मूवी टाइटल होता, तो वो क्या है। इसका जवाब देते हुए 'मर्डर मुबारक' एक्ट्रेस ने करीना कपूर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का नाम लिया।

    कोई नहीं कर सकता बीट

    सारा अली खान ने आगे बात करते हुए कहा कि सच कहूं, तो कभी खुशी कभी गम को कोई नहीं हरा सकता है। इस फिल्म में सब कुछ है और यह फिल्म हमारे परिवार पर बिल्कुल सटीक तरीके से सूट करती है।

    खबरें और भी

    बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई 'कभी खुशी कभी गम' का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह म्यूजिकल रोमांटिक मूवी है, जिसमें करीना ने पू का किरदार निभाया था।

    सारा अली खान का वर्क फ्रंट

    एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार ऐ वतन मेरे वतन में नजर आईं थी। इसके बाद अब वह मेट्रो इन दिनों में दिखाई देने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर Sara Ali Khan ने दिखाई एक्टर की अनदेखी झलक, नम हो जाएगी फैंस की आंखें