Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिल्म इंडस्ट्री में मिली सफलता पर बोली Sara Ali Khan, माता-पिता के सपोर्ट के बिना किया अचीव

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 21 May 2023 05:03 PM (IST)

    Sara Ali Khan News सारा अली खान की पिछली फिल्म गैसलाइट थी। इस फिल्म में उनके नाम विक्रांत मेस्सी की अहम भूमिका थी। वहीं फिल्म में चित्रांगदा सिंह ने भ ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan News, Sara Ali Khan
    Sara Ali Khan News, Sara Ali Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan News: सारा अली खान ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में भाग लिया था। अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर जगह बनाई है। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि उनकी मां अमृता सिंह के बहुत कम दोस्त हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने हाल ही में 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया था। उन्होंने अपनी फैशन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। 

    सारा अली खान कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेती नजर आई थी

    सारा अली खान कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के बाद रेड कारपेट पर भी वॉक करती नजर आई थी। अब इस अवसर पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने रिलेशनशिप पर बात की है। सारा अली खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2018 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से किया था। इसमें उनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की अहम भूमिका थी। उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म कम्पैनियन को एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने रिश्ते खुद बनाए हैं क्योंकि उनकी मां के इंडस्ट्री में बहुत कम दोस्त हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    सारा अली खान कहती हैं,

    "फिल्म फैटरनिटी में मैंने अपने दम पर दोस्त बनाए हैं। यह बात अच्छी बात है क्योंकि मुझ पर मेरे माता-पिता के दोस्तों को फॉलो करने का प्रेशर नहीं होता।"

    सारा अली खान की मां ने उन्हें अपने रास्ते खुद बनाने की सलाह दी है

    सारा अली खान ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें अपने रास्ते खुद बनाने की सलाह दी है। सारा कहती हैं, "मां का कहना है। सबकी अपनी जर्नी है और आपको अपनी यात्रा पूरी करनी है और मैं यह अपने लिए नहीं कर रही हूं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    सारा अली खान फिल्म जरा हटके, जरा बचके का प्रमोशन कर रही हैं

    सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जरा हटके, जरा बचके का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा विक्की कौशल की अहम भूमिका है। इसके अलावा वह ए वतन मेरे वतन और मर्डर मुबारक में भी नजर आएंगी। सारा अली खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।

    खबरें और भी