विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सभी स्टार डॉटर्स पर भारी पड़ रही हैं सारा अली ख़ान, योग क्लास से आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 13 Jul 2018 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 08:33 AM (IST)

सारा लगातार जिम, योग और डांस पर अपना फोकस रखी हुई हैं और नियमित अपने आप को निखारने और अपनी फिटनेस को दुरुस्त बनाये..

सभी स्टार डॉटर्स पर भारी पड़ रही हैं सारा अली ख़ान, योग क्लास से आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें
सभी स्टार डॉटर्स पर भारी पड़ रही हैं सारा अली ख़ान, योग क्लास से आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। सारा अली ख़ान एक के बाद एक फ़िल्में धड़ाधड़ साइन करती जा रही हैं और इस लिहाज से वो बाकी स्टार डॉटर्स से कहीं आगे निकल गयी हैं। ‘केदारनाथ’ और ‘सिंबा’ के बाद अब ख़बर है कि सारा अपने डैड सैफ़ अली ख़ान के साथ भी एक फ़िल्म करेंगी और इस फ़िल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। लेकिन, कहा जा रहा है कि अभी सैफ़ बिटिया सारा संग फ़िल्म करने से बचना चाहेंगे! क्योंकि सोनम कपूर के इंडस्ट्री में दस साल हो गए तब जाकर अनिल कपूर उनके साथ किसी फ़िल्म में आ रहे हैं! 

इस बीच सारा अली ख़ान लगातार खुद को निखार रही हैं और अपने फिटनेस से लेकर डांस सीखने जैसी बुनियादी बातों को लेकर बेहद सजग हैं और पूरे जतन से अपने ऊपर काम कर रही हैं। गुरुवार देर शाम सारा की लेटेस्ट तस्वीरें उनके घर के पास के ही एक योग सेंटर से आई हैं, जहां सारा योग क्लास के बाद स्पॉट की गईं। आप देख सकते हैं सारा इस मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नज़र आ रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं सारा अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाती हैं और हमेशा अपने लुक की वजह से भी सुर्ख़ियों में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘धड़क’ प्रमोशन के दौरान सबका दिल जीतने में लगी हैं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि सारा अली ख़ान सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म ‘केदारनाथ’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में रही हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए वो केदारनाथ भी गयी थीं। बाद में कुछ वजहों से इस फ़िल्म की शूटिंग रुक गयी थी। फिर लगा कि शायद इस फ़िल्म में अभी देरी होगी। बहरहाल, फिर ‘केदारनाथ’ को लेकर जो मुश्किलें थीं वो सुलझा ली गयीं और इस मामले में अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि ‘केदारनाथ’ इसी साल 30 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। इसी बीच रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिंबा’ के लिए सारा को अभिनेत्री के रूप में चुन लिया गया। ‘सिंबा’ में सारा के हीरो आज के स्टाइलिश और टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह हैं। इस फ़िल्म के लिए सारा ने खुद ही रोहित शेट्टी को अप्रोच किया था! 

अभी सारा की एक भी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है और उनकी तीसरी फ़िल्म को लेकर चर्चा होने लगी हो तो सारा के करिश्मे को समझा जा सकता है। जहां एक तरफ श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी पहली फ़िल्म ‘धड़क’ के लिए चर्चा में है तो चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी अपनी पहली फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ के लिए चर्चा में है! जबकि सारा के पास तीन फ़िल्में हैं। ज़ाहिर है सारा सबसे आगे निकलती दिख रही हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सारा जब योग क्लास से बाहर निकलीं तो उनके साथ उनका कोई परिचित साथी भी है!

यह भी पढ़ें: बेटी और पत्नी संग ‘सूरमा’ देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, ये सितारे भी मौजूद, देखें तस्वीरें

बता दें कि शुरुआत के दिनों में सारा कई बार कैमरे के सामने असहज हो जाती रही हैं, कई बार अपना चेहरा छुपाती भी दिखी हैं लेकिन, अब सारा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नज़र आती हैं। उन्हें भी पता है कि एक स्टार डॉटर होने की वजह से सबकी निगाहें उन पर हमेशा होती हैं और इसलिए उन्हें अब इसकी आदत डाल लेनी चाहिए। बात सारा के फिटनेस की हो रही थी तो बता दें कि लंबे समय से सारा लगातार जिम, योग और डांस पर अपना फोकस रखी हुई हैं और नियमित अपने आप को निखारने और अपनी फिटनेस को दुरुस्त बनाये रखने के लिए काम कर रही हैं। हम सब जानते हैं कि एक अभिनेता या अभिनेत्री के लिए उनका फिटनेस बेहद अहम होता है और सारा भी यह बात बखूबी समझती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।