विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्वीरें: सैफ़ अली ख़ान की बेटी और सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन सारा अली ख़ान का लेटेस्ट अंदाज़

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 09:08 AM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 06:54 AM (IST)

'केदारनाथ' अगले साल दिसंबर में रिलीज़ होने की ख़बर है।

तस्वीरें: सैफ़ अली ख़ान की बेटी और सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन सारा अली ख़ान का लेटेस्ट अंदाज़
तस्वीरें: सैफ़ अली ख़ान की बेटी और सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन सारा अली ख़ान का लेटेस्ट अंदाज़

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित स्टार डॉटर्स में से एक सारा अली ख़ान 'केदारनाथ' से अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू करने को तैयार हैं। सैफ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की यह स्टार डॉटर बड़े पर्दे पर आने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सारा की ताज़ा तस्वीरें तब की हैं जब वो मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट की गईं। 

आप देख सकते हैं पिंक कलर के इस ट्रेडिशनल ऑउटफिट में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहले की तुलना में अब सारा अली ख़ान ज्यादा कॉन्फिडेंट नज़र आती हैं। 

यह भी पढ़ें: डायना पेंटी के बचपन से लेकर अबतक की इन तस्वीरों को देख आपको हो जाएगा उनसे प्यार

सारा अक्सर अकेले ही कभी मार्केट तो कभी जिम को निकल जाती हैं। उनकी उम्र के किसी भी लड़की की तरह वो भी काफी सहज नज़र आती हैं, बावजूद इसके की वो एक स्टार परिवार से हैं और जल्द ही फ़िल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं। 

'केदारनाथ' की बात करें तो अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में सारा के हीरो हैं सुशांत सिंह राजपूत।  गौरतलब है कि हाल ही में डायरेक्टर अभिषेक ने फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी सोशल साइट्स पर शेयर की थी। 

सारा के बारे में आप जानते हैं कि वो अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों, फ़िल्मों की स्क्रीनिंग आदि में नज़र आती हैं और जहां भी होती हैं चर्चा में बनी रहती हैं। 

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान के साथ संजय कपूर ने भी यूं मनाया बेटी शनाया का बर्थडे, देखें तस्वीरें

पिछले कुछ समय से सारा की फैन फॉलोविंग भी काफी तेज़ी से बढ़ी है। हालांकि, अभी उनके तमाम फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा! 'केदारनाथ' अगले साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।