Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा खुलासा, क्रिकेटर को डेट करने पर भी तोड़ी चुप्पी

    By Priyanka singhEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्लेबाजी के साथ-साथ शुभमन गिल ग्राउंड के बाहर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा खुलासा।
    Sara Ali Khan ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा खुलासा।

    जेएनएन, मुंबई। फिल्मी सितारे अगर किसी के साथ नजर आएं तो खबर बनना लाजमी है। कई बार इस मेल जोल को प्रेम संबंध का नाम भी दे दिया जाता है। ऐसे में इन खबरों पर सितारों को भी जवाब देना ही पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ अभिनेत्री सारा अली खान के साथ। पिछले काफी समय से सारा और क्रिकेटर शुभमन गिल के बीच अफेयर की खबरों को हवा मिलती आई है।

    शुभमन के साथ रिश्ते पर सारा का जवाब

    दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है। कंफ्यूजन तब पैदा हुआ, जब सुनने में आया कि शुभमन इस सारा के साथ नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ हैं। अब इन खबरों पर खुद सारा अली खान ने मोहर लगा दी है कि वह शुभमन के साथ रिश्ते में नहीं हैं।

    सारा ने किया खुलासा

    यह खुलासा सारा ने फिल्मकार करण जौहर के शो काफी विद करण 8 में किया। जब करण ने सारा को पूछा कि आपके शुभमन गिल को डेट करने की अफवाहें थीं? इस पर सारा ने कहा कि आप गलत सारा को लेकर आ गए हैं। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है। इस पर करण और शो पर मौजूद अनन्या पांडे जोर से हंस पड़े।

    इसके साथ ही सारा ने कहीं न कहीं शुभमन के साथ अपना नाम हटाते हुए सारा तेंदुलकर के नाम को लेकर कंफर्म कर दिया है। इस मौके पर सारा ने यह भी मान लिया कि वह और अनन्या एक ही शख्स को डेट कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः 'तिहाड़ जेल या फाइव स्टार होटल', जेल में बाहर का खाना, शराब और सिगरेट की सुविधा; एक लाख रुपये में बंदी ले रह मजे