विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या बच्चन की इस बात से बेहद प्रभावित हुई थीं सारा अली खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 03 Jan 2018 06:14 PM (IST)

इसी बातचीत में सैफ अली खान ने अपने एक्टर बनने की कहानी भी सुनायी।

ऐश्वर्या बच्चन की इस बात से बेहद प्रभावित हुई थीं सारा अली खान
ऐश्वर्या बच्चन की इस बात से बेहद प्रभावित हुई थीं सारा अली खान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। सैफ अली खान इस बात से खुश हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने स्वीकारा है कि सारा अली खान जब चार साल की थीं, उस वक्त से ही उन्हें समझ आ गया था कि सारा बड़ी होकर एक्ट्रेस ही बनना चाहती हैं।

सैफ अली खान ने इस बातचीत के दौरान यह भी बताया है कि किस तरह पहली बार सारा के दिमाग में यह बात आयी थी। सैफ बताते हैं कि न्यूयॉर्क में किसी अवार्ड शो के दौरान सारा ने ऐश्वर्या राय बच्चन को देखा था। सभी लोग ऐश को देख रहे थे और उनकी तारीफ़ कर रहे थे। सारा भी वहां मौजूद थीं और वह स्टेज के पीछे थीं। उन्होंने वही यह कहा था कि यही है जो मैं करना चाहती हूं। यही वजह है कि उन्होंने तय किया कि वह फिल्मों में काम करेंगी लेकिन पढाई पूरी करने के बाद। इसी बातचीत में सैफ अली खान ने अपने एक्टर बनने की कहानी भी सुनायी। उन्होंने स्वीकारा है कि उन्होंने तो सिर्फ परीक्षाओं से बचने के लिए एक्टिंग कर ली थी लेकिन काफी लंबे समय बाद उन्होंने अपने इस काम को गंभीरता से लिया था।

यह भी पढ़ें:2018 में कौन सा सितारा होगा परदे से गायब, पूरी ख़बर पढ़ कर मिल जाएगा जवाब

 

फिलहाल सैफ अपनी फिल्म कालाकांडी को लेकर चर्चे में हैं। ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अक्षत वर्मा ने किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।