Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan ने पार की कंजूसी की सारी हदें, चाय बनाने के लिए अपनाती है ये नुस्खा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 01:56 PM (IST)

    Sara Ali Khan सारा और विक्की ने अपनी फिल्म के चलते ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे । सारा और विक्की वाला एपिसोड रविवार को टेलिकास्ट हुआ । इस दौरान द ...और पढ़ें

    Kapil Sharma, Sara Ali Khan Photo Credit Instagram
    Kapil Sharma, Sara Ali Khan Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Sara Ali Khan: सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। तीन दिन में इस फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई कर डाली है।

    बीते दिनों सारा और विक्की ने अपनी फिल्म का खूब प्रमोशन भी किया था।  सौम्या और कपिल की जोड़ी टीवी के फेमस शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी पहुंची थी। सारा और विक्की वाला एपिसोड रविवार को टेलिकास्ट हुआ। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती भी की।

    कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सारा-विक्की

    इस दौरान सारा ने शो पर खुद को लेकर ऐसा खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, विक्की कौशल ने बताया कि सारा अपनी मां अमृता सिंह को तौलिए खरीदने पर डांट रही थी। इसपर सारा ने तुरंत जवाब दिया कि सोलह सौ रुपये का तौलिये कौन खरीदता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    इसके बाद एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए खुलासा करती हैं कि वे इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंजूस हैं। उन्होंने बताया कि वह एक टी-बैग से 2-3 बार चाय बना लेती है। सारा के इस खुलासे पर विक्की कौशल, कपिल शर्मा और अर्चना पूरण सिंह सहित तमाम ऑडियंस खूब हंसी।

    ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

    कपिल ने सारा से पूछा कि आपका ब्वॉयफ्रेंड कौन है, बता दीजिए, क्या फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से है? । ये सवाल सुन सारा हैरान हो जाती है। ऐसे में वह कोई जवाब नहीं देती तो कपिल ने कहते है कि हम तो बस तीर चला रहे हैं क्या पता निशाने पर लग जाए। तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "हां पर मेरा को आजकल कोई तीर निशाने पर नहीं लग रहा है।"

    खबरें और भी

    शुभमन गिल से जुड़ा सारा का नाम

    बता दें, कुछ समय पहले सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल संग नाम जुड़ा था। दोनों की एक साथ कई तस्वीर भी वायरल हुई थी। हालांकि खबर यह भी है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफ्रेंड कर दिया है।